Chhattisgarh Police Suspend: 15 दिन में दो TI समेत 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SP की ताबड़तोड़ कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप
15 दिन में दो TI समेत 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SP की ताबड़तोड़ कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप…Chhattisgarh Police Suspend

Chhattisgarh Police Suspend | Image Source | IBC24
- बिना सूचना बंगाल पहुंचे TI और आरक्षक सस्पेंड,
- SP की बड़ी कार्रवाई,
- 15 दिन में दो TI समेत 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड,
बलरामपुर: Chhattisgarh Police Suspend: जिले में पुलिसकर्मियों पर गाज गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। आज एसपी वैभव बैंकर रमनलाल ने कुसमी टीआई ललित यादव और दो प्रधान आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है। इससे कुछ दिन पहले भी पुलिस अधीक्षक ने राजपुर थानेदार को निलंबित किया था। पिछले 15 दिनों के भीतर पुलिस अधीक्षक ने दो थानेदार समेत 10 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया है।
Read More : Alwar Conversion Case: नाबालिग से जबरन शादी, कलमा पढ़वाकर बदला धर्म, दो बार बेची गई लड़की ने भागकर बचाई जान
Chhattisgarh Police Suspend: कुसमी थाना प्रभारी ललित यादव और दो प्रधान आरक्षक विष्णु कांत मिश्रा और प्रांजल कश्यप वरिष्ठ अधिकारियों को बिना सूचना दिए ही पश्चिम बंगाल चले गए थे। सूत्रों के अनुसार इन पुलिस कर्मियों ने पश्चिम बंगाल में भी बवाल काटा था और इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
Chhattisgarh Police Suspend: पुलिस अधीक्षक के तरफ से यह एक बड़ी कार्रवाई है और इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। इससे लगभग 15 दिन पहले भी पुलिस अधीक्षक ने काम में लापरवाही बरतने पर राजपूताना प्रभारी को निलंबित किया था इसके अलावा छह अन्य पुलिस कर्मियों पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई थी। कुल मिलाकर 15 दिनों के भीतर बलरामपुर जिले में दो थानों के टीआई और कुल आठ अन्य पुलिसकर्मी को काम में लापरवाही बरतने पर निलंबित किए गए हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बलरामपुर में हाल ही में कई पुलिसकर्मियों को इसलिए निलंबित किया गया क्योंकि उन्होंने बिना अनुमति अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किए बिना पश्चिम बंगाल की यात्रा की थी। इसके अलावा, कुछ पुलिसकर्मियों पर अनुशासनहीनता और कार्य में लापरवाही के आरोप भी लगे हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh Police Suspend: 10 policemen including two TIs suspended
बलरामपुर
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm