BLO & BJP booth President kidnapped: महिला BLO और BJP बूथ अध्यक्ष का अपहरण! गाड़ी में बैठाकर ले गए इस समाज के लोग, पदाधिकारियों ने किया हंगामा तो खुला राज
BLO and BJP booth president were kidnapped: सूचना मिलने के बाद मौके पर भाजपा के पदाधिकारी भी पहुंच गए और उन्होंने वहां जमकर शोर गुल किया। विवाद बढ़ता देख पुलिस …

BLO And BJP booth President kidnapped, image source: ibc24
- एक साथ 56 लोगों का नाम कट जाने से हड़कंप
- महिला और एक पुरुष को तहसील कार्यालय लेकर आए
- मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने गाड़ी में बैठाकर ले गए
Balrampur news: जिले के राजपुर में आज उस समय हड़कंप मच गया जब मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने गाड़ी में बैठाकर एक महिला और एक पुरुष को तहसील कार्यालय लेकर आ गए थे। (Female BLO and BJP booth president kidnapped) सूचना मिलने के बाद मौके पर भाजपा के पदाधिकारी भी पहुंच गए और उन्होंने वहां जमकर शोर गुल किया। विवाद बढ़ता देख पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची तो मामला समझ में आया।
दरअसल ग्राम कोडौरा में मुस्लिम समाज के लगभग 56 लोगों का नाम वोटर लिस्ट से कटने का मामला सामने आया था और यही बात विवाद का कारण बन गई है। (female BLO and BJP booth president kidnapped) मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि वह काफी दिनों से उस गांव में रह रहे हैं, फिर उनके ही समाज को क्यों टारगेट किया जा रहा है? वह यह जानना चाह रहे हैं?
एक साथ 56 लोगों का नाम कट जाने से हड़कंप
इसलिए भाजपा के बूथ अध्यक्ष एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जो बीएलओ का काम कर रही है, उसे गाड़ी में बैठाकर वह लोग तहसील कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय एवं एसडीएम के पास लेकर आए थे। उन्होंने किसी का किडनैप नहीं किया। (female BLO and BJP booth president kidnapped) मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि उन्हें डर है कि अचानक से उनका नाम क्यों काटा जा रहा है? अब वह लोग कहां जाएंगे और एक साथ 56 लोगों का नाम कट जाने के डर से उनके समाज में काफी हड़कंप मचा हुआ है। आज दिन भर राजपुर में भी यह खबर चर्चा का विषय बनी रही।
वहीं भाजपा के बूथ अध्यक्ष को जिसे गाड़ी में बैठाकर लाया गया था, उसका कहना है कि उस पर जमकर दबाव बनाया जा रहा है, डराया धमकाया जा रहा है और कहा जा रहा है कि उसके द्वारा ही सबका नाम काटा जा रहा है।
अपात्र लोगों का नाम जरूर काटा जाएगा : भाजपा
इस मामले में गांव के सरपंच पति का कहना है कि शासन स्तर से एक फॉर्म आया था। (female BLO and BJP booth president kidnapped) उस फॉर्म के आने के बाद यह स्थिति निर्मित हुई है और इस फार्म के आने के बाद नाम काटने की प्रक्रिया शुरू हुई। वहीं मामले में भाजपा के कोषाध्यक्ष का कहना है कि अपात्र लोगों का नाम जरूर काटा जाएगा लेकिन पात्र लोगों का नाम इस एस आई आर प्रक्रिया में नहीं काटा जाएगा, जो लोग गलत हैं वह लोग डर रहे हैं। यहां भी लोग गलतफहमी का शिकार हुए हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Apple Pay India Launch: अब Google Pay और PhonePe की छुट्टी करने आ रही ये ऐप! बस एक टैप करते ही भुगतान, बिना किसी झंझट के!
- Online Attendance CG Schools: स्कूलों में मात्र 30 फ़ीसदी शिक्षक ही लगा रहे ऑनलाइन अटेंडेंस, सामने आ रहे ये बहाने, नहीं रहा कार्रवाई का खौफ
- Lover Suicide News: पेड़ के पास इस हाल में मिले भाई-बहन! देखकर फटी रह गई पुलिस की आंखें, तीन दिन से थे लापता
- Ujjain Tarana Violence : उज्जैन के तराना में हिंसक झड़प के बाद धारा 144 लागू, फिर हुई पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं, जानें पूरा मामला
- Online Attendance CG Schools: स्कूलों में मात्र 30 फ़ीसदी शिक्षक ही लगा रहे ऑनलाइन अटेंडेंस, सामने आ रहे ये बहाने, नहीं रहा कार्रवाई का खौफ
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: A female BLO and BJP booth president were kidnapped! They took them away in a car, but when officials created a ruckus, the secret was revealed
बलरामपुर
और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am