Banda Honor killing Case: थाने के भीतर ही क़त्ल की वारदात.. पुलिस कर रही थी बेटी की काउंसलिंग, पिता ने धारदार हथियार से कर दिया वार, सामने आई ये वजह..
Banda Honor killing Case Latest Images and Videos: बांदा थाने में परामर्श सत्र के दौरान पिता ने बेटी पर हमला किया, इलाज के दौरान युवती की मौत।

Banda Honor killing Case Latest Images and Videos
- बांदा थाने में परामर्श सत्र के दौरान युवती पर चाकू से हमला।
- प्रेम विवाह के बाद परिवारों के बीच समझौते की कोशिश चल रही थी।
- आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
बांदा: बांदा जिले के बदौसा थाने में शुक्रवार को एक परामर्श सत्र के दौरान एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर अपनी बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। (Banda Honor killing Case Latest Images and Videos) अधिकारी के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बांदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पलाश बंसल ने बताया कि बदौसा थाने में परामर्श सत्र के दौरान कस्बे की इंदिरा कॉलोनी निवासी सत्य कुमार चौहान (55) ने चाकू से हमला कर अपनी बेटी शिवानी (19) को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिवानी को बांदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
18 मई को किया था लव मैरिज
उन्होंने बताया कि शिवानी की मां रन्नो की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिवानी अपने पड़ोसी ललित वर्मा (20) के साथ घर से चली गई थी और 18 मई को उससे विवाह कर लिया था। इस मामले में ललित के खिलाफ पहले से प्राथमिकी दर्ज थी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
साथ लाए चाकू से बेटी पर हमला
उन्होंने बताया कि एक उपनिरीक्षक ने मध्यप्रदेश के सतना जिले के बरौंधा क्षेत्र से युवती और युवक को बरामद किया था। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच बातचीत कराने के लिए थाने में परामर्श सत्र आयोजित किया गया। (Banda Honor killing Case Latest Images and Videos) पुलिस अधीक्षक के अनुसार, परामर्शदाता थाने के एक कमरे में युवती, उसके पिता और मां को परामर्श दे रहे थे तभी सत्य कुमार चौहान कथित तौर पर गुस्से में आ गया और अपने साथ लाए चाकू से बेटी पर हमला कर दिया।
#उत्तरप्रदेश के #बांदा में थाने के अंदर पुलिस की मौजूदगी में एक पिता ने अपनी पुत्री की चाकू मार कर हत्या कर दी मृतका अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद कर रही थी काउंसलिंग के दौरान वारदात हुई है।#uppolice #bandapolice #uttarpradesh #crimenews #breakingnews #murder #banda #trending pic.twitter.com/oUOeO8qMrt
— Atul Mishra (@atul_pankaj) June 12, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
पेट्रोल पंप से थोक खरीद पर रोक, डीजल की बिक्री पर प्रति वाहन 200 लीटर की सीमा
बिहार कंगाल होने की कगार पर, सरकार वित्तीय स्थिति पर जवाब दे : तेजस्वी
उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार ठग ने शादी के बहाने 25 से अधिक महिलाओं से करोड़ों की ठगी की
ब्रिक्स बैठक: चौहान ने छोटे किसानों की बेहतरी एवं खाद्य सुरक्षा के लिए साझा प्रयास का किया आह्वान
केरल: पत्नी की शिकायत पर भाजपा नेता के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: A: यह घटना बदौसा थाने में आयोजित परामर्श सत्र के दौरान हुई थी।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Father Allegedly Kills Daughter During Counseling Session at Banda Police Station
BANDA
और भी पढ़ें ›सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pmराज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन
01 Oct 2026 | 9:32 pmकमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:16 pmकांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
01 Oct 2026 | 9:09 pmमहात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pmमिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल
01 Oct 2026 | 8:27 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm