Bareilly News: जुमे की नमाज पढ़कर सीधे अपने घरों को जाएं…भीड़ का हिस्सा न बने, मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने की मुस्लिम युवाओं से अपील
Bareilly News: उन्होंने आगे कहा कि चौक व चौराहों पर भीड़ का हिस्सा न बने, अगर कोई व्यक्ति धरना प्रदर्शन के लिए या इकट्ठा होने के लिए बुलाता है तो …

Bareilly News ,image source: ibc24
- मस्जिदों में अमन व शांति बनाए रखने की अपील
- चौक व चौराहों पर भीड़ का हिस्सा न बने
- पैगम्बर ए इस्लाम ने टकराव की पोलिसी कभी भी नहीं अपनायी : मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी
बरेली: Bareilly News, उत्तर प्रदेश के बरेली से बड़ी खबर सामने आयी है। यहां पर जुमे से एक दिन पहले आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने मुस्लिम युवाओं से बड़ी अपील की है। प्रेस को जारी किये गये बयान में उन्होंने कहा कि पिछले जुमे के दिन जो घटना हुई वो बहुत अफसोसनाक है। कल फिर जुमे की नमाज अदा की जायेगी, मैं सभी मुसलमानों से अपील कर रहा हूं कि जुमे की नमाज पढ़कर सीधे अपने घरों को वापस हो जाएं।
चौक व चौराहों पर भीड़ का हिस्सा न बने
उन्होंने आगे कहा कि चौक व चौराहों पर भीड़ का हिस्सा न बने, अगर कोई व्यक्ति धरना प्रदर्शन के लिए या इकट्ठा होने के लिए बुलाता है तो हरगिज ना जाये। साथ ही मौलाना ने मस्जिद के इमामों से अपील करते हुए कहा कि कुछ मस्जिद के इमाम राजनीति का हिस्सा बन जाते हैं, मगर अब उनको बखूबी सोचना होगा और ऐसे राजनीतिक लोगों से अपना रिश्ता नाता खत्म करना होगा।
मस्जिदों में अमन व शांति बनाए रखने की अपील
उन्होंने कहा कि मेरी इमामों से गुजारिश है कि बरेली के सियासी हालात को देखते हुए अपनी अपनी मस्जिदों में अमन व शांति बनाए रखने की अपील करें और नौजवानों को समझाएं कि किसी के बहकावे व भड़कावे में न आएं और अगर कोई व्यक्ति या संगठन जमा होने के लिए कहीं बुलाता है तो न जाएं।
पैगम्बर ए इस्लाम ने टकराव की पोलिसी कभी भी नहीं अपनायी : मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी
मौलाना ने आगे कहा कि पैगम्बर ए इस्लाम से मुहब्बत करना हमारा ईमान व अकीदा है, मगर उनकी शिक्षा पर अमल करना बेहद जरूरी है वही असल मुहब्बत का पैमाना है। पोस्टर व बैनर तो सिर्फ एक दिखावा है, इसको मुहब्बत नहीं कहा जा सकता। पैगम्बर ए इस्लाम ने टकराव की पोलिसी कभी भी नहीं अपनायी, बल्कि अपने विरोधियों से हमेशा समझौता किया और बातचीत से मसले का हल किया। इस्लाम के इतिहास में दो समझौते बहुत मशहूर है। जो 'सुलह हुदैवीया' और 'मिसाके मदीना' के नाम से जाना जाता है। मैं तमाम मुसलमानों से अमन व शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।
read more: अमेरिका ने गाजा के लिए ट्रंप की योजना पर मोदी सहित ‘वैश्विक समर्थन’ को रेखांकित किया
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Bareilly News: Maulana Shahabuddin Razvi appeals to Muslim youth to go straight to their homes after Friday prayers...don't be part of the crowd
BAREILLY
और भी पढ़ें ›CG News: Chhattisgarh के अस्पताल में बड़ी लापरवाही! मां और नवजात शिशु की मौत से मचा हड़कंप |
01 Oct 2026 | 2:51 pm
Stree 3 Release Date: ‘स्त्री 3’ को लेकर खत्म हुआ इंतजार! रिलीज डेट पक्की, जानें राजकुमार राव-श्रद्धा की जोड़ी कब लगाएगी डर का तड़का?
01 Oct 2026 | 2:43 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pmमंदिर परिसर में किशोरी से बलात्कार के आरोप में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 1:55 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pmआदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की
01 Oct 2026 | 1:00 pm