Amit Shah in Bastar: दूर हुआ दमन का दहशत.. अमित शाह ने शेयर की बच्चों की बेफिक्री की तस्वीर, आप भी देखें
यह तस्वीर न सिर्फ बस्तर के बदलते हालात की कहानी कहती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि शांति, विकास और विश्वास की राह पर अब बस्तर मजबूती से कदम …
Amit Shah in Bastar
- बस्तर में नक्सलवाद घटा, शांति और विकास की बढ़त।
- अमित शाह ने बस्तर दौरे में सुरक्षा समीक्षा की।
- भयमुक्त बच्चों की तस्वीर से विकास का संदेश मिला।
Amit Shah in Bastar: जगदलपुर: देश के सबसे अधिक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में से एक बस्तर अब शांति और विकास की राह पर तेजी से अग्रसर हो रहा है। कभी बंदूक और भय के साए में जीने वाले बस्तर के ग्रामीण अब लोकतंत्र और भरोसे के साथ आगे बढ़ रहे हैं। नक्सलवाद का प्रभाव लगातार कमजोर हो रहा है, और सरकारों के प्रयास रंग ला रहे हैं।
राज्य और केंद्र सरकार की ओर से शांति बहाली और मुख्यधारा में लोगों को जोड़ने के प्रयास जारी हैं। जहां कई माओवादी आत्मसमर्पण कर रहे हैं, वहीं पुलिस द्वारा भी लगातार नक्सलियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की जा रही है। बस्तर की बदलती तस्वीर इस बात का प्रमाण है कि मजबूत इच्छाशक्ति से किसी भी समस्या का समाधान संभव है।
गृहमंत्री अमित शाह का बस्तर दौरा
Amit Shah in Bastar: इस सकारात्मक बदलाव के बीच गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को बस्तर दौरे पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर बस्तर पंडुम मेले के समापन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने नक्सलवाद से जुड़ी सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की और उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, सहित क्षेत्रीय सांसद और विधायक भी मौजूद रहे।
बच्चों की तस्वीर साझा कर जताई खुशी
बस्तर दौरे के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने अपने 'एक्स' (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर डोंडरा पंचायत के दो बच्चों की तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, "जो बस्तर-सुकमा क्षेत्र कभी लाल आतंक (नक्सलवाद) का गढ़ था, जहाँ लोग भय के कारण घरों से नहीं निकलते थे, आज वहाँ की डोंडरा पंचायत में भयमुक्त होकर फोन चलाते बच्चों को देख मन आनंदित है। विकास और विश्वास को दर्शाती यह तस्वीर आपसे साझा कर रहा हूँ।"
जो बस्तर-सुकमा क्षेत्र कभी लाल आतंक (नक्सलवाद) का गढ़ था, जहाँ लोग भय के कारण घरों से नहीं निकलते थे, आज वहाँ की डोंडरा पंचायत में भयमुक्त होकर फोन चलाते बच्चों को देख मन आनंदित है।
विकास और विश्वास को दर्शाती यह तस्वीर आपसे साझा कर रहा हूँ। pic.twitter.com/GQZTl5QzXu
— Amit Shah (@AmitShah) April 5, 2025
Amit Shah in Bastar: यह तस्वीर न सिर्फ बस्तर के बदलते हालात की कहानी कहती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि शांति, विकास और विश्वास की राह पर अब बस्तर मजबूती से कदम बढ़ा रहा है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: जवाब: उनका दौरा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा समीक्षा, शांति प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने और बस्तर पंडुम मेले में शामिल होने के लिए था।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Amit Shah in Bastar, shared a picture of carefree children, you also see
बस्तर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm