Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ से खत्म हो रहा लाल आतंक, जवानों ने पिछले तीन महीने में ढेर किए इतने नक्सली, आंकड़े जानकर रह जाएंगे दंग!
छत्तीसगढ़ में खत्म हो रहा लाल आतंक…Chhattisgarh Naxal Encounter: Red terror is ending in Chhattisgarh, soldiers have killed so many Naxalit

Chhattisgarh Naxal Encounter | Image Source | IBC24
- छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म होने की ओर
- 2025 में सबसे बड़ा ऑपरेशन,
- पिछले 13 महीनों में 380 नक्सली मारे गए,
बस्तर: देश में नक्सलियों के रेड कॉरिडोर की राजधानी माने जाने वाले दंडकारण्य में नक्सलियों की पकड़ लगातार कमजोर हो रही है। छत्तीसगढ़ सरकार बनने के बाद 13 महीनों में 380 नक्सली मारे गए हैं, 1194 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं और 1045 ने आत्मसमर्पण किया है। नक्सल कैडर में नई भर्तियां पूरी तरह से बंद हो चुकी हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस ने मार्च 2026 तक बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने की रणनीति बनाई है और इस मिशन को तेज़ी से आगे बढ़ा रही है। केरल से बड़े छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सातों जिलों में कभी नक्सलवाद चरम पर था, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं।
Read More : Delhi Budget 2025 Live: दिल्ली की रेखा सरकार आज पेश करेगी पहला बजट, जानें क्या कुछ हो सकता है खास?
20 मार्च 2025 को बड़ा ऑपरेशन, एक ही दिन में 30 नक्सली ढेर
20 मार्च 2025 को बीजापुर के गंगालूर और नारायणपुर-कांकेर बॉर्डर पर हुए दो अलग-अलग ऑपरेशनों में 30 नक्सली मारे गए। ये दोनों इलाके ऐसे थे जहां आज भी सरकार की सीधी मौजूदगी नहीं थी, और नक्सलियों ने अपनी समानांतर सरकार बना रखी थी। लेकिन अब पुलिस जंगलों में घुसकर नक्सलियों का सफाया कर रही है। 2025 के पहले तीन महीनों में 97 नक्सली मारे गए हैं जबकि हर महीने औसतन 45 से अधिक नक्सली मारे जा रहे हैं।
Read More : Bihar Board 12th Result 2025 : आज जारी होगा 12वीं बोर्ड का रिजल्ट, इस लिंक पर अपना परिणाम देख सकेंगे छात्र
2025 में अब तक हुई बड़ी मुठभेड़ें
| तारीख | जगह | मारे गए नक्सली |
|---|---|---|
| 4 जनवरी | अबूझमाड़ के जंगल | 5 |
| 9 जनवरी | सुकमा-बीजापुर बॉर्डर | 3 |
| 12 जनवरी | बीजापुर, मद्देड़ इलाका | 5 |
| 16 जनवरी | तेलंगाना बॉर्डर, पुजारी कांकेर | 12 |
| 21 जनवरी | उड़ीसा बॉर्डर, गरियाबंद | 27 |
| 1 फरवरी | बीजापुर, गंगालूर | 8 |
| 9 फरवरी | बीजापुर, फरसेगढ़ | 31 |
| 1 मार्च | सुकमा, किस्टाराम | 2 |
| 20 मार्च | बीजापुर, गंगालूर | 26 |
| 20 मार्च | नारायणपुर-कांकेर बॉर्डर | 4 |
सबसे बड़े ऑपरेशन के केंद्र गरियाबंद और बीजापुर
गरियाबंद जिला, जो नुआपाड़ा-गरियाबंद डिवीजन का हिस्सा था, लंबे समय से नक्सलियों के प्रभाव में था। 21 जनवरी 2025 को 27 नक्सली मारे जाने के बाद, बचे हुए नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। अब गरियाबंद लगभग नक्सल मुक्त हो चुका है। बीजापुर जिला, जिसे "नक्सली नर्सरी" कहा जाता था, सरकार के सबसे बड़े टारगेट पर है। 2025 में अब तक 75 नक्सली मारे गए हैं, जिससे उनकी पकड़ कमजोर पड़ रही है।
पुलिस की रणनीति - दो तरफा हमला
नक्सलियों के कमजोर जिलों पर दबाव बनाया जा रहा है जिससे गरियाबंद, कांकेर, धमतरी जैसे जिले जहां से नक्सली दूसरे क्षेत्रों में जाते हैं। वहीं मजबूत नक्सली गढ़ों पर फोकस किया जा रहा हैं बीजापुर, दंतेवाड़ा, अबूझमाड़, गंगालूर, जहां नक्सलियों का संगठित नेटवर्क बना हुआ है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हां, पिछले 13 महीनों में 380 नक्सली मारे गए हैं, 1045 ने आत्मसमर्पण किया है, और भर्ती प्रक्रिया बंद हो गई है। गरियाबंद जिला लगभग नक्सल मुक्त हो चुका है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh Naxal Encounter: Red terror is ending in Chhattisgarh
बस्तर
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm