CG Rasoiya Death News: धरने पर रायपुर गई रसोइया की मौत! ठंड, अव्यवस्था और सिस्टम पर उठे बड़े सवाल, परिजनों ने कहा- अगर नहीं जाती तो ज़िंदा होती..
CG Rasoiya Death News: धरने पर रायपुर गई रसोइया की मौत! ठंड, अव्यवस्था और सिस्टम पर उठे बड़े सवाल, परिजनों ने कहा- अगर नहीं जाती तो ज़िंदा होती..

CG Rasoiya Death News
- मिड-डे मील रसोइया की मौत
- रसोइया की मौत से मातम
- गांव सलधा में पसरा मातम
बेमेतरा: CG Rasoiya Death News: रसोइया की धरने के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत कि खबर है। बताया जा रहा है कि मृतक रसोइया ग्राम सलधा की रहने वाली थी जो रसोइया संघ के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर रायपुर के तूता धरना स्थल गई हुई थी। धरने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वापस घर लाया गया।
रसोइया की मौत के बाद मचा हड़कंप (CG Rasoiya Protest News)
CG Rasoiya Death News: घर पहुंचने के बाद डॉक्टर ने उनकी हालत को गंभीर बताया जिसके चलते परिजन उन्हें शंकराचार्य अस्पताल भिलाई लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शंकराचार्य अस्पताल पहुंचे और वहां से मृतका के शव को अपने गांव सलधा लाया गया, जहां पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने बताया कि मृतका शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम सलधा जिला बेमेतरा में रसोइया के पद पर कार्यरत थीं और स्कूल में मध्यान्ह भोजन तैयार करने का काम करती थीं। वे करीब 15 वर्षों से लगातार सेवा दे रही थीं यानी जब से स्कूल में मध्यान्ह भोजन योजना शुरू हुई, तब से दुलारी यादव वहीं कार्यरत थीं।
गांव सलधा में पसरा मातम (Raipur Rasoiya Pradarshan)
CG Rasoiya Death News: परिजनों का आरोप है कि अगर वे रायपुर धरने पर नहीं जातीं, तो शायद यह घटना नहीं होती। उन्होंने बताया कि मौसम खराब था, ठंड के समय खाने-पीने और रहने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं थी, इसी कारण उनकी तबीयत बिगड़ी और हालात यहां तक पहुंच गए। फिलहाल, रसोइया की मौत के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है। घर में पति, बेटा, बेटी, बहू और नाती सहित सभी परिजन गहरे सदमे में हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि रसोइया की मौत के बाद संघ की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं और शासन-प्रशासन से किस तरह की सहायता या मांग की जाती है।
यह भी पढ़ें
- ‘अजित पवार गरीबों के लिए समर्पित नेता थे…’, विमान हादसे में निधन पर PM मोदी ने जताया शोक, कहा- दुख की इस घड़ी में देश साथ है
- Ajit Pawar Viman Hadsa Update: बारामती प्लेन क्रैश पर बड़ा अपडेट! महाराष्ट्र सरकार ने दी बड़ी जानकारी, पीएम मोदी और अमित शाह को दी प्लेन क्रैश की पूरी रिपोर्ट
- फूट-फूटकर रो पड़े पूर्व गृह मंत्री! अजित पवार के निधन की खबर सुनते कैमरे के सामने नहीं रोक पाए आंसू , देखें VIDEO
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: A1: रसोइया धरना के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान महिला रसोइया की मौत हो गई।मृतक रसोइया कहां कार्यरत थीं और कितने वर्षों से सेवा दे रही थीं? A2: मृतक रसोइया ग्राम सलधा, जिला बेमेतरा के शासकीय प्राथमिक शाला में करीब 15 वर्षों से कार्यरत थीं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: CG Rasoiya Death News
बेमेतरा
और भी पढ़ें ›
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am