BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

दुबई और स्पेन से लौटते ही मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा ऐलान, लाडली बहनों को 9 तारीख से पहले मिलेंगे 1500 रुपए

cm mohan yadav Dubai and Spain visit : उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “सालों तक सरकार में रहने के बावजूद कांग्रेस विकास नहीं कर पाई, जबकि बीजेपी …

cm mohan yadav Dubai and Spain visit

cm mohan yadav Dubai and Spain visit

Dr.Anil Shukla
Published: 20 Jul 2025 | 11:19 pmModified: 20 Jul 2025 | 11:21 pm
HIGHLIGHTS
  1. मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के लिए कई अहम घोषणाएं की
  2. 9 अगस्त से पहले लाडली बहनों के खाते में ₹1500 की राशि भेजी जाएगी

भोपाल: cm mohan yadav on ladli behna yojana , मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी बहुचर्चित दुबई और स्पेन यात्रा के बाद रविवार को राजधानी भोपाल पहुंचे। स्टेट हैंगर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मंच से संबोधन में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के लिए कई अहम घोषणाएं कीं और विदेश यात्रा के अनुभव साझा किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “पूरी दुनिया आज भारत की दीवानी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर एक मजबूत पहचान बनाई है। अब दुनिया आश्चर्य से मध्यप्रदेश को देख रही है।” उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “सालों तक सरकार में रहने के बावजूद कांग्रेस विकास नहीं कर पाई, जबकि बीजेपी जनसंघ के समय से ही विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है।”

लाडली बहनों को बड़ा तोहफा

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि 9 अगस्त से पहले लाडली बहनों के खाते में ₹1500 की राशि भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन से पहले यह राशि बहनों तक पहुंचाकर वादा निभाया जाएगा। सरकार प्रत्येक वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

दुबई और स्पेन यात्रा के प्रमुख बिंदु:

दुबई यात्रा को लेकर सीएम ने बताया कि दुबई में 42 लाख भारतीयों की मौजूदगी ने उन्हे चौंकाया है। एमपी में निवेश के लिए जबरदस्त रुचि, पंजीकरण रोकना पड़ा है। 30 से अधिक अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से मुलाकात की, ₹5700 करोड़ के प्रस्ताव मिले। एमिरेट्स एयरलाइंस ने भोपाल से दुबई उड़ान में रुचि दिखाई है। सीएम ने दुबई मंदिर की भव्यता का भी उल्लेख किया सभी समुदायों की उपस्थिति सराहनीय रही।

स्पेन यात्रा को लेकर सीएम ने कहा कि 16 से 19 जुलाई तक की यात्रा में 22 अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से संवाद किया। ₹11,000 करोड़ के MOU साइन किए गए। बार्सिलोना में ₹3800 करोड़ के निवेश पर चर्चा। स्पेनिश फिल्मों की शूटिंग मध्यप्रदेश में होगी। हाईब्रिड पेड़ों की तकनीक को अपनाने के लिए भारतीय किसानों को स्पेन भेजने की योजना। फल, सब्जियों के उत्पादन और फूड प्रोसेसिंग में स्पेन की उन्नत तकनीक का अध्ययन।

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्पेन की फ्लेमिंगो नृत्य शैली ने उन्हें राजस्थान के कालबेलिया नृत्य की याद दिलाई।मुख्यमंत्री ने बताया कि भेल जैसे औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों को लेकर वे स्पेन गए, जहां दोनों देशों के निवेशकों को आपस में जोड़ने का प्रयास किया गया। इसका उद्देश्य तकनीक, काम करने की शैली और नवाचार को साझा करना है।

सीएम ने एक दिलचस्प वाकया बताया, मुख्यमंत्री ने अपनी स्पेन यात्रा का एक दिलचस्प वाकया साझा करते हुए बताया कि उनसे पूछा गया कि "क्या भारत में यह सच है कि अगर कोई बाहर का व्यक्ति 24 घंटे किसी के घर में रह जाए तो उसे घर देना पड़ता है?" इस सवाल पर सभागार में ठहाके गूंज उठे।

मंच पर मौजूद रहे वरिष्ठ नेता

मुख्यमंत्री के साथ मंच पर मंत्री विजय शाह, उदय प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, प्रघुमन सिंह, राकेश सिंह, सम्पतिया उइके जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की यह विदेश यात्रा निवेश, तकनीकी सहयोग और सांस्कृतिक संबंधों को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। अब देखना होगा कि इन घोषणाओं और समझौतों का प्रदेश के विकास पर कैसा असर पड़ता है।

read more: ‘इंडिया’ गुट संसद सत्र के दौरान पहलगाम हमले पर बयान देने के लिए प्रधानमंत्री पर दबाव बनाएगा: डी राजा

read more:  Viral Video: बार के बाहर रईसजादों की अय्याशी और हंगामा, शराब पी​ते गॉर्ड और सड़क पर भागती लड़कियां, अब एक्शन में पुलिस

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: CM Mohan Yadav made a big announcement after returning from Dubai and Spain, Ladli sisters will get 1500 rupees before 9th

शहर की खबरें
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm