BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Face To Face Madhya Pradesh: शिव द्रोही जंडेल..माफी या जेल?, आस्था पर चोट का ये खेल आखिर कैसे रूकेगा?

Face To Face Madhya Pradesh: शिव द्रोही जंडेल..माफी या जेल?, आस्था पर चोट का ये खेल आखिर कैसे रूकेगा?

Face To Face Madhya Pradesh:

Face To Face Madhya Pradesh:

Priya Jagat
Published: 17 Oct 2024 | 9:15 pmModified: 17 Oct 2024 | 9:15 pm

भोपाल। Face To Face Madhya Pradesh: आज मध्यप्रदेश वासी बहुत आहत है, क्योंकि जिस प्रदेश में स्वयं महाकाल विराजते हैं उस प्रदेश का एक प्रतिनिधि भोलेनाथ, शिवशंकर के विरुद्ध कुछ कहे इससे बड़ा पाप और क्या हो सकता है। जी हां बाबू जंडेल ने भगवान शंकर के नाम से गाली देकर बहुत बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। कहना गलत नहीं कि एक चुने हुए जनप्रतिनिधि ने अपनी लक्ष्मणरेखा पार की है। उसने दुनिया के करोड़ों-अरबों लोगों के ईष्ट के खिलाफ अनर्गल प्रलाप किया है। ये कोई मामूली अपराध नहीं, कोई भूल नहीं, बल्कि शिव के खिलाफ द्रोह है। अटूट आस्था पर आघात है। जाहिर है वायरल बोल के बाद प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है पर क्या जुबानी वार, माफी, सफाई या समझौते से बात बन जानी चाहिए।

Read More: CG Ki Baat: एक तस्वीर, खुलासे हजार.. क्राइम की कोठरी, कांग्रेसी यार! क्या है वायरल तस्वीर का पूरा सच? 

महज 12 घंटे में इतनी सियासी बयानबाजी और जनता का आक्रोश बताता है कि कांग्रेस विधायक जंडेल के एक वायरल वीडियो को लेकर कितनी नाराजगी है। श्योपुर विधायक जंडेल इस वायरल वीडियो में वो भगवान शंकर को अपशब्द बोल रहे है। कांग्रेस भले ही इसे पांच साल पुराना बता रही है लेकिन विजयपुर विधानसभा उप चुनाव के बाद ये वीडियो कांग्रेस के लिए बड़ा संकट खड़ा कर सकता है।
यहीं जिस पार्टी के नेता विपक्ष बीजेपी नेताओं की तुलना शराबियों से कर रहे हो ,उसके ही विधायक नशे में धुत्त भगवान को अपशब्द बोलते दिखे तो बीजेपी के लिए इससे अच्छा मौका क्या होगा। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने जंडेल के इस बयान के जरिए राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से सफाई मांगी है।

Read More: Akhilesh Yadav on Bahraich Encounter: 'ये सरकार और पुलिस की नाकामी है...', बहराइच एनकाउंटर पर सपा प्रमुख ने जमकर बोला हमला 

Face To Face Madhya Pradesh: इंदौर में बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा और ग्वालियर में हिंदू महासभा ने जंडेल का पुतला दहन किया। सिर्फ बीजेपी ही नहीं हिंदू महासभा,अखिल भारतीय पुजारी महासंघ से लेकर शिवसेना तक ने जंडेल के इस वीडियो पर गहरी नाराजगी जारी की है। शिवसेना प्रवक्ता विनोद बंसल ने ट्वीट कर राहुल और खड़गे से माफ़ी की मांग की। कांग्रेस के लिए संकट उस वक्त और गहरा गया जब वो खाद जैसे संकट पर प्रेस कांफ्रेंस करने की तैयारी में थी,प्रेस कांफ्रेंस हुई भी लेकिन एजेंडा जंडेल का वीडियो बन गया। कांग्रेस भले ही लाख सफाई दे लेकिन विवादित बयानों से जंडेल का पुराना नाता है। बड़ा सवाल कि शिव द्रोही बाबू जंडेल के खिलाफ कांग्रेस ने अब तक एक्शन क्यों नहीं लिया? और आस्था पर चोट का ये खेल आखिर कैसे और कब रुकेगा?

 

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

 

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Face to Face Madhya Pradesh: Shiv traitor Jandel..forgiveness or jail? How will this game of hurting faith stop?

शहर की खबरें
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm