Face To Face Madhya Pradesh: फिर..’बंटोगे तो कटोगे’, कब तक यही रटोगे?, कब तक हिंदू-मुस्लिम वाली लाइन पर ही सारी राजनीति होती रहेगी?
Face To Face Madhya Pradesh: फिर..’बंटोगे तो कटोगे’, कब तक यही रटोगे?, कब तक हिंदू-मुस्लिम वाली लाइन पर ही सारी राजनीति होती रहेगी?

Face To Face Madhya Pradesh:
भोपाल। Face To Face Madhya Pradesh: फिर 'बंटोगे तो कटोगे' कब तक यही रटोगे? ये सवाल इसलिए क्योंकि फिर इसी तरफ इशारा किया है कैलाश विजयवर्गीय ने जो इन दिनों हार्ड हिंदुत्व के घोड़े पर सवाल दिख रहे हैं। सख्त बयानों की एक पूरी सीरीज हाल के दिनों में उनकी ओर से रिलीज हुई है न सिर्फ कैलाश विजयवर्गीय बल्कि बीते कुछ वक्त में बार-बार बीजेपी के नेता बंटोगे तो कटोगे वाले जुमले को दोहराते दिख रहे हैं।
ये वही एनिमेटेड वीडियो है जिसने मध्यप्रदेश के राजनीतिक अखाड़े में फिर बवाल मचा दिया है। ये एनिमेटेड वीडियो ट्वीट किया है मध्यप्रदेश की कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जिसमें भारत के बंटवारे की कहानी दिखाई गई है। पोस्ट में जिन्ना के कार्टून को भारत का बंटवारा करते दिखाया है और आगे एक कार्टून हिंदू के पोस्टर को अलग-अलग जातियों में काट रहा है। बस यही नहीं कैलाश विजयवर्गीय ने बाकायदा कैप्शन भी लिखा है। समझदार को इशारा ही काफी है।
Face To Face Madhya Pradesh: इधर कैलाश विजयवर्गीय ने एनिमेटेड वीडियो से इशारा दिया। उधर मध्यप्रदेश में बंटवारे को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई जहां बीजेपी ने उनके बटोगे तो कटोगे बयान का समर्थन कर रही है तो वहीं कांग्रेस इस देश के संविधान के विरुद्ध बताते हुए देश को विभाजित करने वाली मानसिकता बता रहे हैं । हालांकि इसके पहले भी कैलश विजयवर्गीय सार्वजनिक कार्यक्रमों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बटोगे तो कटोगे के बयान का समर्थन कर चुके हैं। तब भी उनके इस बयान पर खूब सियासत हुई थी। वाकई बीते कुछ वक्त में बार-बार बीजेपी के नेता बंटोगे तो कटोगे वाले जुमले को दोहराते दिख रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल कि आखिर इसके मायने क्या हैं। क्या ये चेतावनी है ये उकसावा है या सिर्फ पॉलिटिकल गिमिक?
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
Web Title: Face To Face Madhya Pradesh: Then...'If you divide, you will be destroyed', till when will you keep repeating this? Till when will all the politics be based on Hindu-Muslim lines?
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm