BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Face To Face Madhya Pradesh: ‘विजयपुर में पड़े भारी..अब बीना की बारी’, क्या विजयपुर में जीत के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं?

Face To Face Madhya Pradesh: ‘विजयपुर में पड़े भारी..अब बीना की बारी’, क्या विजयपुर में जीत के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं?

Face To Face Madhya Pradesh:

Face To Face Madhya Pradesh:

Priya Jagat
Published: 28 Nov 2024 | 10:21 pmModified: 28 Nov 2024 | 10:21 pm

भोपाल। Face To Face Madhya Pradesh: कांग्रेस की बीना विधायक निर्मला सप्रे अनऑफिशियली बीजेपी के खेमे में चली गई हैं। अब इसे लकेर कांग्रेस ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वहीं बीजेपी को भी ये चेतावनी दी है कि जो हश्र विजयपुर में हुआ। चुनाव होने पर वही परिणाम बीना में भी निकलेगा ।

विजयपुर चुनावी नतीजों के बाद अब सबकी निगाहें बीना विधानसभा पर टिकी है। विजयपुर में तो उपचुनाव हो गए हैं लेकिन बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने अब तक इस्तीफा नहीं दिया है। भले ही निर्मला सप्रे बीजेपी के तमाम कार्यक्रमों में शिरकत करती रही हों लेकिन अब तक विधानसभा से औपचारिक इस्तीफा नहीं हुआ है। कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने बीजेपी को ओपन चैलेंज देते हुए कहा है कि बीना में चुनाव हुए तो वही हाल करेंगे जो विजयपुर में किया है। फिलहाल निर्मला सप्रे की विधायकी से खतरा अभी टला नहीं है क्योंकि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सप्रे की विधायकी रद्द करने के लिए हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटा दिया है।

Read More: CM Vishnu Deo Sai Big Announcement: अब किसानों को 500 रुपए मिलेंगे अधिक, धान खरीदी के बीच सीएम साय ने अन्नदाताओं के लिए कर दी बड़ी घोषणा

दरअसल लोकसभा चुनाव के ऐन पहले निर्मला सप्रे ने पाला बदल लिया था। कांग्रेस का प्रचार करते करते निर्मला सप्रे अचानक मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मंच पर पहुंच गई। ऐलान कर दिया कि, अब वो बीजेपी के साथ रहेंगी। जाहिर है कांग्रेस खेमे ने सप्रे के दलबदल की शिकायत विधानसभा अध्यक्ष से की। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने निर्मला सप्रे को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। फिलहाल विधानसभा अध्यक्ष ने अब तक निर्मला सप्रे पर कोई निर्णय नहीं लिया है, लेकिन इस बीच उमंग सिंघार की अदावत ने बीजेपी की मुश्किलें जरुर बढ़ा दी हैं।

Read More: CGPSC Result 2024 PDF Download: CGPSC ने जारी किया रिजल्ट, 242 पदों के लिए जारी किए गए थे विज्ञापन, यहां देखें पूरा परिणाम

Face To Face Madhya Pradesh: जाहिर है इस बार भी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में निर्मला सप्रे की विधायकी पर बवाल होना तय है। पिछले सत्र में भी जमकर हंगामा हुआ था। विपक्ष ने बीजेपी पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाते हुए जमकर बीजेपी सरकार की घेराबंदी की थी। इस बार भी कांग्रेस खेमा निर्मला सप्रे को अपने साथ नहीं बिठाने वाला ये भी तय है कि मामला कोर्ट में जाने के बाद निर्मला सप्रे की मुश्किलें जरुर बढ़ेंगी।

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Face To Face Madhya Pradesh: 'Vijaypur was heavy...now it's Bina's turn', is the Madhya Pradesh Congress in high spirits after the victory in Vijaypur?

शहर की खबरें
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm