MLA Babu Jandel Video: चौतरफा घिरे कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल, भाजपा ने की निष्कासित करने की मांग तो पुजारी महासंघ ने की जमानत नहीं देने की मांग
MLA Babu Jandel Video: चौतरफा घिरे कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल, भाजपा ने की निष्कासित करने की मांग तो पुजारी महासंघ ने की जमानत नहीं देने की मांग

MLA Babu Jandel Video
भोपाल: MLA Babu Jandel Video मध्यप्रदेश की दो विधानसभा सीटों (बुधनी और विजयपुर) पर उपचुनाव होना है और किसी भी चुनाव से पहले कांग्रेस नेता धमाका न करें ये नहीं हो सकता है। हर बार चुनाव से पहले कांग्रेस नेता कुछ ऐसा कर देते हैं कि जनता उन्हें कटघरे में खड़ा कर देती है। ऐसा ही कुछ आगामी दिनों में होने वाले चुनाव से पहले श्योपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बाबू जंडेल ने किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एमएलए बाबू जंडेल का वीडियो वायरल होने के बाद सियासी पारा हाई है और एक बार फिर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
MLA Babu Jandel Video दरअसल बाबू जंडेल का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो भगवान शंकर का नाम लेकर गाली का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं विधायक यह बात कहते हुए अश्लील इशारे करते भी नजर आ रहे हैं साथ में नशे में धुत्त भी नजर आ रहे हैं। वहीं, बाबू जंडेल का वीडियो वायरल होने के बाद एक ओर जहां भाजपा नेताओं ने उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है तो दूसरी ओर पुजारी महासंघ ने भी उनके बयानों की निंदा की है।
विधायक बाबू जंडेल का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने उन्हें सनातन विरोधी बताया है, साथ पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है। वहीं, बाबू जंडेल के वीडियो को लेकर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा है कि बाबू जड़ेल के द्वारा भगवान शिव का अपमान किया गया है, हम उसकी निंदा करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जंडेल पश्चाताप करें, नहीं तो उनके खिलाफ बड़ा आंदोलन हम करेंगे। हिंदू महासभा आज आज दोपहर 1 बजे बाबू जंडेल का पुतला दहन करेंगे। निकम्मी कांग्रेस के विधायक हैं जंडेल, तभी तो अभी तक कांग्रेस चुप बैठी है।
वहीं, पुजारी महासंघ ने बाबू जंडेल के वीडियो की निंदा करते हुए कहा कि पुजारी महासंघसरकार से ऐसे लोगों के लिए सख्त कानून बनाने की मांग करती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पुजारी महेश शर्मा ने मध्य प्रदेश सरकार से बाबू जंडेल के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की मांग की है। पुजारी शर्मा का कहना: मध्य प्रदेश सरकार को एक कार्रवाई करना चाहिए कि कई समय तक ऐसे लोगों की जमानत न हो और ऐसे लोगों के लिए कानून लाना चाहिए जिसमें कठोर सजा हो।
https://www.youtube.com/watch?v=3gwW3_0hGP0
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: MLA Babu Jandel Video: BJP Demands to Kickout MLA from Congress
भोपाल
और भी पढ़ें ›
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pmChhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |
01 Oct 2026 | 4:38 pm