Naxal Free Madhya Pradesh : मध्यप्रदेश में नक्सलवाद का खेल होगा खत्म, हाई लेवल बैठक में बनी रणनीति, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कही ये बड़ी बात
मध्यप्रदेश में नक्सलवाद का खेल होगा खत्म…Naxal Free Madhya Pradesh: Naxalism will end in Madhya Pradesh, CM Dr. Mohan Yadav said this big

Naxal Free Madhya Pradesh | Image Source | IBC24
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा,
- एमपी से होगा नक्सलियों का खात्मा,
- नक्सल उन्मूलन में मध्य प्रदेश की सक्रिय भूमिका,
भोपाल : Naxal Free Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में एक उच्चस्तरीय बैठक कर मध्य प्रदेश में नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।
नक्सल उन्मूलन में मध्य प्रदेश की सक्रिय भूमिका
Naxal Free Madhya Pradesh : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2026 तक नक्सल मुक्त भारत के संकल्प को पूरा करने में मध्य प्रदेश की अहम भूमिका रहेगी। सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेजी से बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण, दूरसंचार साधनों के विस्तार और आवश्यक जवानों की तैनाती से नक्सल तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा रहा है।
नक्सल उन्मूलन अभियान की रणनीति
- विकास कार्यों की नियमित समीक्षा: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए।
- सुरक्षा बलों की तैनाती: नक्सल गतिविधियों को रोकने के लिए नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना और हॉक फोर्स की वृद्धि को प्राथमिकता दी जाए।
- संचार सुविधाओं का विस्तार: मोबाइल टॉवरों की स्थापना को तेज किया जाए ताकि दूरस्थ क्षेत्रों तक संचार की सुविधा पहुंचाई जा सके।
- कठोरतम कार्रवाई: मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद के समूल नाश के लिए कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
- संयुक्त अभियान: बैठक में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों द्वारा संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान पर भी चर्चा हुई।
नक्सल विरोधी अभियान की सफलता
Naxal Free Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में बालाघाट और निकटवर्ती क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराने पर पुलिस बल को बधाई दी। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया। छत्तीसगढ़ सीमा के निकट हॉक फोर्स और स्थानीय पुलिस बल द्वारा की गई इस साहसिक कार्रवाई को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अहम निर्देश
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र के निवासियों की आर्थिक और सामाजिक प्रगति के लिए समन्वित प्रयास किए जाएं।
- नक्सल प्रभावित जिलों में निर्माणाधीन सड़कों का कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि आवागमन सुगम हो।
- प्रदेश से माओवादी समस्या के उन्मूलन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
- स्पेशल डीजी पंकज श्रीवास्तव को प्रति पखवाड़े नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा के निर्देश दिए गए।
Naxal Free Madhya Pradesh : बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव गृह जे.एन. कंसोटिया, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना और दूरसंचार विभाग एवं बीएसएनएल, मध्यप्रदेश परिमंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह अभियान सरकार द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों के सफाए और उनके प्रभाव को खत्म करने के लिए चलाया जा रहा है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Naxal Free Madhya Pradesh: Naxalism will end in Madhya Pradesh
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm