BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Ladli Behna Yojana Latest Update: महिलाओं के लिए खुशखबरी… अब इस तारीख तक ट्रांसफर की जाएगी लाड़ली बहना योजना की राशि, मोहन कैबिनेट ने लिया फैसला

Ladli Behna Yojana Latest Update: महिलाओं के लिए खुशखबरी… लाड़ली बहना योजना की राशि ट्रांसफर को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

Ladli Behna Yojana Latest Update/ Image source: IBC24 File Photo

Ladli Behna Yojana Latest Update/ Image source: IBC24 File Photo

Bhavna Sahu
Published: 15 Apr 2025 | 6:39 pmModified: 15 Apr 2025 | 6:39 pm
HIGHLIGHTS
  1. लाड़ली बहना योजना की राशि ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट
  2. अब यह राशि महीने की 10 से 15 तारीख तक शासन की सुविधा के अनुसार ट्रांसफर की जाएगी
  3. 16 अप्रैल को मंडला से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लाडली बहनों के खाते में पैसे ट्रांसफर करेंगे

Ladli Behna Yojana Latest Update: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में कई अहम फैसले लेने के साथ प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई है। संसदीय कार्य एवं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मोहन कैबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी साथ ही लाडली योजना को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।

Read More: Mohan Cabinet ke Faisle: किसानों के लिए खुशखबरी.. इनकम डबल करने के लिए बनाई गई नई पॉलिसी, मोहन कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये बड़े फैसले 

लाड़ली बहना योजना की राशि ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट

विजयवर्गीय ने बताया कि, दिल्ली में विक्रम महोत्सव सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य हुआ, जिसमें केंद्रीय मंत्री, उपराष्ट्रपति भी शामिल हुए। कुछ लोगों ने कंफ्यूजन फैलाया की लाड़ली बहना योजना बंद हो रही है। ऐसा कुछ नहीं है। 16 अप्रैल को मंडला से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लाडली बहनों के खाते में पैसे ट्रांसफर करेंगे। अब यह राशि महीने की 10 से 15 तारीख तक शासन की सुविधा के अनुसार ट्रांसफर की जाएगी। जो लोग भ्रम फैला रहे हैं उनको स्पष्ट करना चाहता हूं कि, लाड़ली बहना लाड़ली लक्ष्मी योजना कभी बंद नहीं होगी।

Read More: Bride Reached Police Station For DJ: 'डीजे' से होगी विदाई तभी जाऊंगी ससुराल! फूट-फूटकर रोते हुए थाने पहुंची दुल्हन, थानेदार साहब से की ये मांग 

किसानों की आय बढ़ाने के लिए नई पॉलिसी

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, दुग्ध उत्पादन से किसानों की इनकम डबल होगी, इसके लिए एक नई पॉलिसी बनाई गई है। सरकार उत्पादन के साथ उचित मूल्य की चिंता कर रही है। आने वाले समय में एमपी कृषि के क्षेत्र के कैप्टन होगा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया की एक उच्च स्तरीय राज्य कमेटी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में बनी है। जिला स्तर पर भी कमेटी बनाई जा रही है। सड़कों पर गाय नजर आना कम हो रही है। ऐसी गायों को गौशालाओ में रखा जा रहा है। गौशालाओं के लिए सरकार जमीन भी दे रही है। NDDB और दुग्ध संघ के बीच हमारा एमओयू हुआ है। दूध उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य दिया है। हमारे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आए थे, उन्होंने हमें यह लक्ष्य दिया है। दूध उत्पादन और संग्रहण की क्षमता बढ़ाएंगे। किसानों की आय दुगनी हो यह चिंता कर रहे हैं।

Read More: Ujjain Mangalnath Mandir Dispute Video: मंगलनाथ मंदिर में विवाद.. इस बात पर श्रद्धालु को मंदिर कर्मचारी ने सरेआम जड़ दिया थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो 

Mohan Cabinet ke Faisle: मोहन कैबिनेट के अन्य बड़े फैसले

  • बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर बाबा साहब की जन्म स्थली महू से दिल्ली तक ट्रेन की सौगात दी है।
  • भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी विभाग के गठन को मंजूरी दी गई है। विभाग के लिए पदों के श्रृजन को मंजूरी मिली है। अभी भोपाल में खुला है आगे इंदौर सहित अन्य मेडिकल कॉलेज में विभाग खुलेगा।
  • सतना मेडिकल कॉलेज के लिए 383 करोड़ रु की राशि की मंजूरी दी गई है।
  • सागर में 25 वें अभ्यारण की अधिसूचना जारी हुई है। पर्यटन के लिहाज से यह महत्वपूर्ण कदम है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: नहीं, यह योजना बिलकुल बंद नहीं हो रही है। सरकार ने इसे जारी रखने की पुष्टि की है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Ladli Behna Yojana Latest Update

शहर की खबरें
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm