बिहार के कटिहार में कई वाहनों के आपस में टकर हो जाने से 13 लोगों की मौत, 30 घायल

बिहार के कटिहार में कई वाहनों के आपस में टकर हो जाने से 13 लोगों की मौत, 30 घायल

बिहार के कटिहार में कई वाहनों के आपस में टकर हो जाने से 13 लोगों की मौत, 30 घायल
Modified Date: April 11, 2026 / 10:30 pm IST
Published Date: April 11, 2026 10:30 pm IST

कटिहार (बिहार), 11 अप्रैल (भाषा) बिहार के कटिहार जिले में शनिवार शाम बस, ट्रक और पिकअप वैन की आपस में हुई टक्कर में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिखर चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि कटिहार के कोढ़ा प्रखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 31 पर शाम साढ़े छह बजे यह दुर्घटना हुई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

हालांकि शुरुआती जानकारी में दुर्घटना में सात लोगों की मौत बताई गई थी, लेकिन घायल हुए छह लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पिकअप वैन में यात्रा कर रहे लोग पड़ोसी पूर्णिया जिले से आ रहे थे।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। आशंका है कि बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

इस हादसे में बस चालक भी घायल हुआ है।

जिला पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, सभी घायलों को पूर्णिया स्थित नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

बयान में कहा गया है कि अधिकारी मृतक की पहचान सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं।

इसी बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति दुख व्यक्त किया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये प्रति व्यक्ति देने की भी घोषणा की है।’’

विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुमार ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि घायलों का बेहतर इलाज हो सके।

भाषा यासिर रंजन

रंजन


लेखक के बारे में