Bihar Liquor Smuggler Arrested: चलती ट्रेन में पुरुषों के साथ मिलकर ऐसा काम कर रही थी महिलाएं, देखने के बाद पुलिस भी रह गई हैरान, जानें क्या है पूरा मामला

Ads

Bihar Liquor Smuggler Arrested: बिहार की राजधानी पटना में रेलवे पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

  •  
  • Publish Date - February 2, 2026 / 12:23 PM IST,
    Updated On - February 2, 2026 / 12:26 PM IST

Bihar Liquor Smuggler Arrested/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • पटना में रेलवे पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
  • रेलवे पुलिस ने ट्रेन में शराब तस्करी करने वाले गिरोह के 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।
  • गिरफ्तार किए गए लोगों में 11 महिलाएं भी शामिल है।

Bihar Liquor Smuggler Arrested: पटना: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां रेलवे पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे पुलिस की टीम ने मुगलसराय–दानापुर रेलखंड पर चल रही ट्रेनों में शराब तस्करी करने वाले अंतर-जिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। (Bihar Liquor Smuggler Arrested)  रेलवे पुलिस की टीम ने कुल 14 तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों में 11 महिलाएं और तीन पुरुष शामिल है।

आरोपियों के पास से जब्त हुआ अवैध शराब का जखीरा

Bihar Liquor Smuggler Arrested:  गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 95.01 लीटर देसी-विदेशी शराब, 40 हजार रुपए नगद, 6 स्मार्टफोन और 5 कीपैड मोबाइल बरामद किए गए हैं। रेल पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय के निर्देश पर रेल पुलिस उपाधीक्षक, दानापुर कंचन राज के नेतृत्व में पटना रेल थाना पाटलिपुत्र और अन्य थानों की संयुक्त टीम ने रात्रि में चिह्नित ट्रेनों में सघन (Liquor Smuggler Arrested in Patna) छापेमारी की।

कोच अटेंडेंट भी हुआ गिरफ्तार

Bihar Liquor Smuggler Arrested:  रेलवे पुलिस की जांच में गिरोह से जुड़े एक कोच अटेंडेंट सहित तस्करों को दबोचा गया। पूछताछ के दौरान कई लोगों के पहले के आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आए हैं। अन्य संलिप्त व्यक्तियों के नाम भी उजागर हुए हैं, जिन पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

जीआरपी थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि इस संबंध में रेल थाना पाटलिपुत्र जंक्शन में (Bihar Liquor Smuggler Arrested)   कांड संख्या 09/26 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2022 की धारा 30(ए) में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। रेल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिलेभर में इस तरह के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे और शराब तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

इन्हे भी पढ़ें:-