अभिषेक सिन्हा ने अपने माता-पिता के सम्मान की रक्षा के लिए बांकीपुर चुनाव से नाम वापस लिया: प्रसाद

अभिषेक सिन्हा ने अपने माता-पिता के सम्मान की रक्षा के लिए बांकीपुर चुनाव से नाम वापस लिया: प्रसाद

अभिषेक सिन्हा ने अपने माता-पिता के सम्मान की रक्षा के लिए बांकीपुर चुनाव से नाम वापस लिया: प्रसाद
Modified Date: July 12, 2026 / 12:06 am IST
Published Date: July 12, 2026 12:06 am IST

पटना, 11 जुलाई (भाषा) भाजपा नेता अभिषेक कुमार सिन्हा ‘बंटी’ ने बांकीपुर विधानसभा सीट पर चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी ‘‘अपने माता-पिता के सम्मान की रक्षा करने’’ के वास्ते वापस ले ली। उनके पिता ने शनिवार को यह बात कही।

सिन्हा ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के एक दिन बाद ‘पारिवारिक कारणों’ का हवाला देते हुए चुनाव मैदान से हटने की घोषणा की थी। उन्होंने राजग के सभी सहयोगी दलों के नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया था।

सिन्हा के पिता रवींद्र प्रसाद ने यहां मीडिया के सामने अपनी बात साझा की। प्रसाद ने कहा, ‘‘जब तक बंटी ने यह फैसला नहीं लिया था, तब तक हमारे घर का माहौल जश्न जैसा था। अब उसकी जगह मायूसी और वीरानी ने ले ली है। मेरे बेटे ने अपने माता-पिता के सम्मान की रक्षा के लिए यह कदम उठाया।’’

प्रसाद पटना स्थित एक फर्म के मालिक हैं, जो 1990 के दशक के 1,000 करोड़ रुपये के वित्तीय घोटाले की जांच के दायरे में आई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘सीबीआई द्वारा आरोपी बनाए जाने के बाद मेरी पत्नी और मैं जमानत पर बाहर हैं और हमारी अपील उच्च न्यायालय में लंबित हैं।’’

उन्होंने इस बात को लेकर निराशा व्यक्त की कि मीडिया के एक वर्ग में ‘‘हम पर 100 करोड़ रुपये से अधिक के मामले में शामिल होने का आरोप लगाया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति इसकी जांच कर सकता है। हमारे खिलाफ जिस मामले में आरोप लगाए गए थे, वह केवल 11 लाख रुपये से जुड़ा था।’’

प्रसाद ने कहा, ‘‘हम आम लोग हैं। मेरा बेटा भले ही प्रतिबद्ध है, लेकिन अपनी पार्टी में वह एक मध्यम स्तर के नेता हैं। शायद अगर हम भी बड़े लोग होते, तो हालात कुछ अलग होते।’’

भाजपा ने अब इस सीट पर नीरज कुमार सिन्हा को चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया।

यह सीट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुई है।

भाषा

देवेंद्र शोभना

शोभना


लेखक के बारे में