ATM Video Viral: इस ATM के अंदर हो रहा था ऐसा काम, अंदर का नजारा देख दंग रह गए लोग, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Ads

ATM Video Viral: इस ATM के अंदर हो रहा था ऐसा काम, अंदर का नजारा देख दंग रह गए लोग, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 07:34 AM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 07:34 AM IST

ATM Video Viral | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • एटीएम बूथ के अंदर नाई की दुकान
  • बैंक ने मशीन हटाई, लेकिन बोर्ड और सेटअप वहीं रह गया
  • किराये पर देकर जगह को हेयर कटिंग सैलून में बदल दिया गया

पटना: ATM Video Viral आज के समय में ATM लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। पैसे निकालने हों, बैलेंस चेक करना हो या फिर छोटे-मोटे बैंकिंग काम, लोग सीधे ATM पहुंच जाते हैं। ATM का नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले वही मशीन आती है, जहां लोग लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी एटीएम में सेलून देखा है। जी हां बिहार की राजधानी में एक ऐसा एटीएम हैं, जहां लोग पैसा निकालने नहीं बल्कि बाल कटवाने और दाढ़ी बनवाने पहुंच रहे हैं। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (SBI ATM Video Viral)

SBI लिखा ATM बूथ

ATM Video Viral मिली जानकारी के अनुसार, वायरल हो रहा ये वीडियो दानापुर इलाके का बताया जा रहा है, जहां एक एसबीआई का एटीएम है, जहां ATM बूथ के बाहर बड़े अक्षरों में SBI का ATM का बोर्ड लगा हुआ है। बाहर से देखने पर किसी को भी यही लगेगा कि अंदर बैंक का ATM संचालित हो रहा होगा, लेकिन जैसे ही लोग अंदर प्रवेश करते हैं तो उसे ATM मशीन नहीं बल्कि कुर्सी, शीशा, हेयर कटिंग मशीन, कैंची और शेविंग का सामान दिखाई देता है। अंदर एक नाई ग्राहकों के बाल काटते और दाढ़ी बनाते नजर आता है।

ATM को बंद कर दिया गया

बताया जा रहा है कि यहां पहले एसबीआई का ATM संचालित होता था। लेकिन लेकिन किसी कारणवश बैंक ने इस ATM को बंद कर दिया और मशीन को वहां से हटा लिया। हालांकि ATM का बोर्ड, केबिन और पूरा सेटअप जस का तस छोड़ दिया गया। बाद में इस जगह को किराये पर दे दिया गया।

इन्हें भी पढ़ें:-

क्या यह एटीएम अभी भी बैंकिंग काम करता है?

नहीं, यहां अब कोई एटीएम मशीन नहीं है। यह पूरी तरह से सैलून बन चुका है।

यह एटीएम किस इलाके में है?

यह एटीएम बिहार की राजधानी पटना के दानापुर इलाके में है।

क्या बैंक ने जानबूझकर इसे सैलून बनाया?

नहीं, बैंक ने सिर्फ एटीएम बंद किया था। बाद में जगह किराये पर दी गई और वहां सैलून शुरू हुआ।