Baghi Kumar Verma Passes Away | Photo Credit: IBC24 Customize
पटना: Baghi Kumar Verma Passes Away बिहार की राजनीतिक गलियारों से एक शोक की खबर सामने आ रही है, यहां पूर्व मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता बागी कुमार वर्मा का निधन (Baghi Kumar Verma Death) हो गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली स्थित एम्स में इलाज के दौरान उन्होंने 77 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। जिसके बाद आज मंगलवार को पटना में उनका दाह संस्कार किया जाएगा।
BIHAR NEWS बताया जा रहा है कि बागी कुमार पिछले लंबे समय से बीमार थे। जिसके चलते उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ महीनों से उनका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा था। इलाज के दौरान उनका सोमवार को निधन हो गया।
वह जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड के झमनबिगहा गांव के निवासी पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी नेता उपेंद्र नाथ वर्मा के मंझले बेटे थे। वह तीन बार विधायक रहे थे। मखदुमपुर सीट से दो और अरवल जिले की कुर्था सीट से एक बार विधायक निर्वाचित हुए थे और लालू सरकार में मंत्री भी रहे थे। 2014 में उन्होंने तत्मकालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में जदयू के टिकट पर औरंगाबाद सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन सफलता नहीं मिली।
पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि ‘बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बागी कुमार वर्मा जी का निधन दुःखद। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति दें।’
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री बागी कुमार वर्मा जी का निधन दुःखद। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति दें।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) May 12, 2026
उनके निधन पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी शोक जताया है। एक्स पर उन्होंने पूर्व मंत्री की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, उनके देहावसान से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई।
पूर्व मंत्री, बिहार सरकार एवं वरिष्ठ नेता श्री बागी कुमार वर्मा जी के निधन की खबर अत्यंत ही दुखद है। उनके देहावसान से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोक-संतप्त परिवार एवं समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) May 12, 2026