बिहार में अगले दो वर्ष में दुग्ध उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य: उपमुख्यमंत्री

बिहार में अगले दो वर्ष में दुग्ध उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य: उपमुख्यमंत्री

बिहार में अगले दो वर्ष में दुग्ध उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य: उपमुख्यमंत्री
Modified Date: November 26, 2025 / 08:05 pm IST
Published Date: November 26, 2025 8:05 pm IST

पटना, 26 नवंबर (भाषा) बिहार के उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को कहा कि राज्य में अगले दो वर्ष में दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर लेमन ट्री होटल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। वह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में दूध उत्पादन बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि पिछले 20 वर्ष में राज्य में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए उल्लेखनीय कार्य हुए हैं और इस अवधि में उत्पादन तीन गुना तक बढ़ चुका है।

उन्होंने कहा कि बिहार का ‘सुधा’ ब्रांड अब विदेशों तक अपनी पहचान बना चुका है, इसकी सभी इकाइयों को प्रखंड स्तर तक विस्तारित किया जाएगा और इसे सीधे पंचायतों से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि सड़कों पर घूमने वाली आवारा गायों, भैंसों और बैलों को प्रखंड स्तर पर रखने की व्यवस्था की जाएगी, जिसके लिए सरकार कार्ययोजना तैयार कर रही है।

कार्यक्रम में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि दुग्ध उत्पादन अब एक बड़े उद्योग का स्वरूप ले चुका है, जिससे पशुपालक किसानों की आय में वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में दुग्ध उत्पादन बढ़ने से किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है, ऐसे में राज्य में दुग्ध उत्पादन को और विस्तार देना हमारी जिम्मेदारी है।

विकास आयुक्त डॉ. एस. सिद्धार्थ ने कहा कि दुग्ध उत्पादन ऐसा क्षेत्र बन गया है, जिसके माध्यम से किसानों की आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी संभव है। विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयलक्ष्मी ने कहा कि पशु एवं मत्स्य संसाधन ऐसा क्षेत्र है, जिसमें किसानों की आय को दोगुना और तिगुना करने की क्षमता है।

भाषा कैलाश

जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में