BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bihar Assembly Election Result: बिहार चुनाव में कांग्रेस ने हार का ठीकरा SIR और EVM पर फोड़ा, पूर्व सीएम ने कहा ‘जो मेरा शक था वही हुआ’

Bihar Assembly Election Result: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया X पर लिखा है कि ‘जो मेरा शक था वही हुआ’। 62 लाख वोट कटे 20 लाख वोट जुड़े …

Bihar Assembly Election Result

Bihar Assembly Election Result

Dr.Anil Shukla
Published: 14 Nov 2025 | 2:27 pmModified: 14 Nov 2025 | 2:29 pm
HIGHLIGHTS
  1. बिहार चुनाव में हार का ठीकरा SIR और EVM पर फोड़ा
  2. अधिकांश वोट गरीबों के दलितों के अल्प संख्यक वर्ग के कटे : दिग्विजय सिंह
  3. EVM पर तो शंका बनी हुई है : दिग्विजय सिंह

भोपाल: Bihar Assembly Election Result, बिहार चुनाव में हार का ठीकरा कांग्रेस ने SIR और EVM पर फोड़ दिया है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बिहार चुनाव में हार का ठीकरा SIR और EVM पर फोड़ा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया X पर लिखा है कि 'जो मेरा शक था वही हुआ'। 62 लाख वोट कटे 20 लाख वोट जुड़े उसमें से 5 लाख वोट बिना SIR फॉर्म भरे बढ़ा दिए गए।

साथ ही दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि अधिकांश वोट गरीबों के दलितों के अल्प संख्यक वर्ग के कटे हैं। EVM पर तो शंका बनी हुई है। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस अलाकमान को भी सलाह देते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने संगठन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आज का चुनाव मतदान केंद्र पर सघन जनसंपर्क का है ना कि रैली व जनसभा का। दिग्विजय सिंह ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ भी दी है।

NDA को दो सौ सीटों पर बढ़त

Bihar Assembly Election Result बता दें कि भारतीय चुनाव आयोग के आधिकारिक पार्टी-वार रुझानों के मुताबिक, बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनने जा रही है। बीजेपी को 91 सीटों पर बढ़त है, जेडी(यू) 79 सीटों पर आगे चल रही है। आरजेडी 29 सीटों पर आगे है। लोजपा (रामविलास) 21 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 4 सीटों पर आगे है। हमस को 5, एआईएमआईए 5 सीटों पर आगे है। सीपीआई(एमएल) और अन्य तथा निर्दलीय उम्मीदवारों को 09 सीटों पर बढ़त मिली है। अब तक कुल 243 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। इस तरह से देखा जाए तो एनडीए में शामिल पांच दलों को मिलाकर ये आंकड़ा दो सौ के पार जा रहा है। बड़ी बात यह है कि यह आंकड़ा बढ़ते ही जा रहा है।

 इन्हे भी पढ़ें:

Bihar Election Result 2025: बिहार में NDA की डबल सेंचुरी, RJD हाफ, VIP साफ, कांग्रेस को तो 'पंजा' भी नहीं हुआ नसीब 

Chirag Paswan in Bihar Election 2025: बिहार में ‘चिराग’ का फैला उजाला! 29 सीट में से इतनी सीटों पर बढ़त

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: कांग्रेस नेताओं—खासकर दिग्विजय सिंह—ने हार का ठीकरा SIR फॉर्म और EVM पर फोड़ा है। उनका दावा है कि लाखों वोट कटे और बिना SIR फॉर्म भरे लाखों वोट जोड़े गए।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Bihar Assembly Election Result: Congress blames SIR and EVM for Bihar election defeat, former CM digvijaya singh says 'what I suspected has happened'

Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

01 Oct 2026 | 5:35 pm
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 5:33 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm