पटना, छह अक्टूबर (भाषा) निर्वाचन आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए दो चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण में 6 नवंबर जबकि दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा।
पहले चरण में कुल 121 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। इनमें से कई सीटें राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। नीचे कुछ प्रमुख सीटों, और उनके वर्तमान विधायकों और पार्टियों के नाम दिए गए हैं;
राघोपुर — राष्ट्रीय जनता दल (राजद) — तेजस्वी प्रसाद यादव
बेगूसराय — भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) — कुंदन कुमार
खगड़िया — कांग्रेस — छत्रपति यादव
उजियारपुर — राष्ट्रीय जनता दल (राजद) — आलोक कुमार मेहता
लखीसराय — भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) — विजय कुमार सिन्हा
हिलसा — जनता दल (यूनाइटेड) — कृष्णमुरारी शरण
नालंदा — जनता दल (यूनाइटेड) — श्रवण कुमार
बाढ़ — भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) — ज्ञानेंद्र कुमार सिंह
पटना साहिब — भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) — नंद किशोर यादव
आरा — भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) — अमरेन्द्र प्रताप सिंह
शाहपुर — राष्ट्रीय जनता दल (राजद) — राहुल तिवारी
बक्सर — कांग्रेस — संजय कुमार तिवारी
पहले चरण के मतदान में इन सीटों पर मुकाबला खासा दिलचस्प रहने की उम्मीद है, क्योंकि इनमें से कई सीटों पर राज्य के प्रमुख नेताओं और मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
भाषा कैलाश
जोहेब
जोहेब