बिहार भाजपा ने मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर और मिठाई वितरण कार्यक्रम आयोजित किए

बिहार भाजपा ने मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर और मिठाई वितरण कार्यक्रम आयोजित किए

बिहार भाजपा ने मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर और मिठाई वितरण कार्यक्रम आयोजित किए
Modified Date: September 17, 2025 / 08:40 pm IST
Published Date: September 17, 2025 8:40 pm IST

पटना, 17 सितंबर (भाषा) बिहार भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 साल की आयु पूरी कर लेने के अवसर पर बुधवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में रक्तदान शिविर लगाने सहित कई कार्यक्रम आयोजित किये।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने यहां एक रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भू-राजनीति के ‘‘चमकते सितारे’’ के रूप में उभरे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के जीवन से प्रेरित होकर हमारे पार्टी कार्यकर्ता रक्तदान कर रहे हैं, और यह सभी राजनीतिक दलों और नेताओं के लिए एक सबक होना चाहिए।’’

जायसवाल ने यह भी कहा कि मोदी ने भारत की विश्व में छवि मजबूती की है और यह सुनिश्चित किया है कि जब यह (भारत) कुछ कहता है तो पूरी दुनिया पूरी गंभीरता से सुनती है।

उन्होंने राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और पार्टी प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े की मौजूदगी में प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित एक फोटो प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे राज्य में मिठाइयां बांटीं।

इसी तरह के कार्यक्रम मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गया और मोतिहारी जिलों में भी आयोजित किए गए।

इस बीच, मंगलवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में उद्यमियों के सम्मेलन भी आयोजित किए गए।

पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष अमृता सिंह राठौर ने कहा, ‘‘बिहार के 75 स्थानों पर उद्यमियों के सम्मेलन आयोजित किए गए, जिसमें मंत्रियों, सांसदों और विधायकों ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधारों पर चर्चा की।’’

भाषा कैलाश

सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में