बिहार: भाजपा के अरविंद शर्मा ने विधान परिषद उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

बिहार: भाजपा के अरविंद शर्मा ने विधान परिषद उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

बिहार: भाजपा के अरविंद शर्मा ने विधान परिषद उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया
Modified Date: April 30, 2026 / 03:57 pm IST
Published Date: April 30, 2026 3:57 pm IST

पटना, 30 अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अरविंद शर्मा ने बृहस्पतिवार को विधान परिषद उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पूर्व मंत्री मंगल पांडेय के विधानसभा के लिए निर्वाचित होने के कारण रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया था।

शर्मा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में विधानसभा सचिवालय में नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई नेता उपस्थित थे, जिनमें उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी व बिजेंद्र प्रसाद यादव, भाजपा इकाई के अध्यक्ष संजय सरावगी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी शामिल थे।

निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित उपचुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि चार मई है जबकि मतदान 12 मई को होगा।

भाषा कैलाश जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में