पटना, 18 मार्च (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को समृद्धि यात्रा के दौरान जमुई जिले के लघुआड़ में 914 करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 370 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन व शिलान्यास किया।
इनमें 602 करोड़ रुपये की लागत वाली 181 योजनाओं का उद्घाटन तथा 312 करोड़ रुपये की लागत वाली 189 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी बयान के अनुसार, निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि कुंडघाट जलाशय क्षेत्र में वर्षा के दिनों में आसपास के पहाड़ों और जंगलों का पानी संग्रहित किया जाएगा, जिसका उपयोग सिंचाई के लिए किया होगा।
बयान में कहा गया है कि इस योजना से क्षेत्र के किसानों को काफी लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान घोषित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रस्तुति का अवलोकन किया और उनके क्रियान्वयन की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
भाषा कैलाश
जोहेब
जोहेब