Bihar Crime News: ‘बाबू, सब सो जाए तो रात में आना’, शादीशुदा प्रेमिका के कहने पर युवक पहुंच गया उसके घर, फिर महिला के पति ने कर दिया ये हाल

Bihar Crime News: 'बाबू, सब सो जाए तो रात में आना', शादीशुदा प्रेमिका के कहने पर युवक पहुंच गया उसके घर, फिर महिला के पति ने कर दिया ये हाल

Bihar Crime News: ‘बाबू, सब सो जाए तो रात में आना’, शादीशुदा प्रेमिका के कहने पर युवक पहुंच गया उसके घर, फिर महिला के पति ने कर दिया ये हाल

Bihar Crime News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 28, 2026 / 01:02 pm IST
Published Date: February 28, 2026 1:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रोहतास के बराढी गांव में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया युवक पीट-पीटकर हत्या
  • मृतक की पहचान शैलेश कुमार के रूप में हुई
  • पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू

सासाराम: Bihar Crime News बिहार के रोहतास जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक युवक को अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलना महंगा पड़ गया। प्रेम-प्रसंग के चलते 28 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पूरे गांव में तनाव का माहौल है।

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी

Bihar Murder News मिली जानकारी के अनुसार, घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बराढी गांव का है। दरअसल, यहां एक युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर गया हुआ था। मृतक के परिजनों के अनुसार, बीती शादीशुदा प्रेमिका ने युवक को फोन कर घर से बुलाया था। जब युवक प्रेमिका के घर पहुंचा, वहां लोगों ने उसकी पीटपीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान शैलेश कुमार के रूप में हुई है।

घटना की सूचना जैसे ही मृतक के परिजनों को लगी तो इसकी शिकायत पुलिस में दी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी है।

मृतक के परिजनों ने लगाया ये आरोप

मृतक के पिता का कहना है कि उसके पुत्र शैलेंद्र हमेशा फोन पर शादीशुदा महिला रागिनी मिश्रा से बातचीत किया करता था। पहले तो पता चला कि शैलेंद्र पेशाब करने घर से निकला है, लेकिन बाद में पता चला कि देर रात गांव की ही महिला रागिनी के बुलाने पर वह उसके घर चला गया था। जहां पकड़े जाने पर महिला रागिनी मिश्रा के पति तथा घर के अन्य लोगों ने मिलकर शैलेंद्र के साथ मारपीट की। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।