बिहार: बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जजद की उम्मीदवार वीना मंडावी का नामांकन खारिज

बिहार: बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जजद की उम्मीदवार वीना मंडावी का नामांकन खारिज

बिहार: बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जजद की उम्मीदवार वीना मंडावी का नामांकन खारिज
Modified Date: July 14, 2026 / 08:31 pm IST
Published Date: July 14, 2026 8:31 pm IST

पटना, 14 जुलाई (भाषा) बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल (जजद) की उम्मीदवार वीना मंडावी का नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी (आरओ) ने मंगलवार को खारिज कर दिया। अधिकारियों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि मंडावी का नामांकन तकनीकी आधार पर खारिज किया गया।

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र पर आवश्यक प्रस्तावकों के हस्ताक्षर नहीं थे।

अधिकारियों के अनुसार, नामांकन पत्र में अनिवार्य 10 प्रस्तावकों के हस्ताक्षर नहीं पाए गए।

जजद उम्मीदवार को सोमवार को नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, जालसाजी के एक मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी था।

पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने इस घटनाक्रम पर कहा, ‘‘यह सरकार द्वारा जजद और उसकी उम्मीदवार के खिलाफ रची गई साजिश है। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए हमारी उम्मीदवार का नामांकन जानबूझकर खारिज किया गया है।’’

सूचना मिलते ही तेज प्रताप पटना कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन खारिज किए जाने के कारणों की जानकारी लेने के लिए निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी इस फैसले को अदालत में चुनौती देगी। हमारी उम्मीदवार के साथ अन्याय हुआ है। उन्हें कानूनी प्रक्रिया के जरिए न्याय मिलेगा।’’ बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा जबकि मतगणना तीन अगस्त को होगी।

भाजपा विधायक नितिन नवीन के पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने से यह सीट रिक्त हुई थी।

नवीन इस सीट से लगातार पांच बार विधायक चुने गए थे और बांकीपुर को भाजपा का गढ़ माना जाता है।

भाषा कैलाश जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में