बिहार: पटना में एक नाबालिग लड़की पर यौन हमला, एक व्यक्ति गिरफ्तार
बिहार: पटना में एक नाबालिग लड़की पर यौन हमला, एक व्यक्ति गिरफ्तार
पटना, 12 जुलाई (भाषा) बिहार में पटना के बेउर इलाके में सात साल की एक बच्ची पर कथित तौर पर यौन हमला किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि आरोपी एक स्थानीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
जिला पुलिस के बयान लड़की की मां ने शनिवार शाम बेउर थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि पड़ोस के एक व्यक्ति ने उसकी बेटी पर यौन हमला किया।
बयान में कहा गया है, ‘‘उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार किया।’’
बयान में कहा गया है कि मामले की जांच चल रही है।
भाषा
राजकुमार रंजन
रंजन

Facebook


