बिहार : भोजपुर में स्कूल बस से बाइक की टक्कर में पुलिस के एएसआई की मौत

बिहार : भोजपुर में स्कूल बस से बाइक की टक्कर में पुलिस के एएसआई की मौत

बिहार : भोजपुर में स्कूल बस से बाइक की टक्कर में पुलिस के एएसआई की मौत
Modified Date: May 25, 2026 / 05:48 pm IST
Published Date: May 25, 2026 5:48 pm IST

पटना, 25 मई (भाषा) बिहार के भोजपुर जिले में सोमवार को स्कूल बस से मोटरसाइकिल की टक्कर हो जाने के कारण उस पर सवार पुलिसकर्मी की मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह घटना जिले के आरा शहर में तपेश्वर सिंह इंदु महिला कॉलेज के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई।

मृतक की पहचान बिहार पुलिस की विशेष शाखा में तैनात सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) कुमार मुकुल आनंद के रूप में हुई है, जो आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव के निवासी थे और बिहार पुलिस की विशेष शाखा में एएसआई के पद पर कार्यरत थे।

आरा सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, “पुलिस अधिकारी पटना स्थित कार्यालय जा रहे थे, तभी उनकी बाइक की टक्कर एक स्कूल बस से हो गई। यातायात पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।”

आरा यातायात थाना प्रभारी नागेंद्र राम ने बताया कि बस को जब्त कर लिया गया है, लेकिन चालक फरार है।

भाषा

कैलाश रवि कांत


लेखक के बारे में