बिहार चुनाव : शुरुआती रुझानों में राजग 49 सीट पर, ‘इंडिया’ गठबंधन 39 सीट पर आगे

Ads

बिहार चुनाव : शुरुआती रुझानों में राजग 49 सीट पर, ‘इंडिया’ गठबंधन 39 सीट पर आगे

  •  
  • Publish Date - November 14, 2025 / 08:49 AM IST,
    Updated On - November 14, 2025 / 08:49 AM IST

पटना, 14 नवंबर (भाषा) बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 49 सीट पर आगे है, जबकि विपक्षी ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन 39 सीट पर आगे है। टीवी पर प्रसारित प्रारंभिक रिपोर्ट से यह जानकारी प्राप्त हुई है।

शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 29 सीट पर, जनता दल (यूनाइटेड) 18 पर, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 32 पर और कांग्रेस सात सीट पर आगे है।

ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती से पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई।

अधिकारियों ने बताया कि दो चरणों में हुए चुनावों में डाले गए मतों की गिनती 38 जिलों के 46 केंद्रों पर सुबह आठ बजे शुरू हुई।

बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए छह नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में हुए चुनावों में 67.13 प्रतिशत का ऐतिहासिक मतदान दर्ज किया गया था। कुल 7.45 करोड़ मतदाता 2,616 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने के पात्र थे।

भाषा गोला सिम्मी

सिम्मी