(iPhone 18 Pro Launch Date/ Image Credit: Apple)
नई दिल्ली: iPhone 18 Pro Launch Date: हर साल सितंबर में Apple के नए iPhone का इंतजार रहता है। इस बार भी iPhone 18 Pro को लेकर चर्चाएं तेज है। Apple ने अभी लॉन्च इवेंट (iPhone 18 Pro Launch Date) की आधिकारिक तारीख नहीं बताई है। लेकिन लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक 9 सितंबर 2026 को नया iPhone लॉन्च हो सकता है। यह तारीख फिलहाल सिर्फ रिपोर्ट्स पर आधारित है और कंपनी की पुष्टि अभी बाकी है।
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमत को लेकर भी (iPhone 18 Pro Launch Date) अभी कोई पक्की जानकारी नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स में भारत में कीमत करीब 20 हजार रुपये तक बढ़ने का दावा किया गया है। फोन में नया A20 Pro चिप मिलने की उम्मीद है। इसे 2nm तकनीक पर बनाया जा सकता है, जिससे परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी बेहतर हो सकती है। 12GB RAM मिलने की भी चर्चा है।
नए iPhone में Dynamic Island पहले से छोटा होने की उम्मीद है। कुछ रिपोर्ट्स अंडर-डिस्प्ले Face ID की ओर भी इशारा करती हैं लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। कैमरे की बात करें तो तीनों रियर कैमरों में 48MP सेंसर मिल सकते हैं। मुख्य कैमरे में वेरिएबल अपर्चर मिलने की खबर है। जिससे फोटो क्वालिटी और बैकग्राउंड ब्लर बेहतर हो सकता है।
iPhone 18 Pro में LTPO+ डिस्प्ले तकनीक मिलने की उम्मीद है। इससे स्क्रीन कम पावर खर्च कर सकती है और बैटरी बैकअप बेहतर हो सकता है। वहीं, iPhone 18 Pro Max में करीब 10 प्रतिशत बड़ी बैटरी मिलने की चर्चा है। A20 Pro चिप और नए C2 मॉडेम की बेहतर एफिशिएंसी भी बैटरी को लंबे समय तक चलाने में मदद कर सकती है।
Apple iPhone 18 Pro में कनेक्टिविटी को भी (iPhone 18 Pro Launch Date) अपग्रेड कर सकता है। नए C2 मॉडेम से बेहतर नेटवर्क और कम पावर खपत की उम्मीद है। इसके अलावा सैटेलाइट आधारित 5G कनेक्टिविटी पर काम किए जाने की खबर है। Camera Control में भी बदलाव संभव है। हालांकि, लॉन्च तक इन सभी फीचर्स और तारीख को लेकर Apple की आधिकारिक घोषणा का इंतजार रहेगा।