बिहार: कटिहार में नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत

Ads

बिहार: कटिहार में नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 17, 2026 / 02:34 PM IST,
    Updated On - August 17, 2026 / 02:34 PM IST

कटिहार, 17 अगस्त (भाषा) बिहार के कटिहार जिले में सोमवार को बरनडी नदी के कमला घाट में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मृतकों की पहचान अमन कुमार (12), प्रिंस कुमार (10) और सत्यम कुमार (13) के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना फालका थाना क्षेत्र में, नदी के कमला घाट में उस समय हुई जब पांच बच्चे नदी में स्नान कर रहे थे। सावन महीने का तीसरा सोमवार होने के कारण वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ स्नान करने गए थे।

स्थानीय लोगों ने दो बच्चों को बचा लिया, जबकि तीन अन्य की डूबने से मौत हो गई।

कटिहार के कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा पदाधिकारी पूजा कुमारी ने संवाददाताओं से कहा, “जब तीन बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।”

उन्होंने बताया कि मामले की आगे जांच संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

भाषा कैलाश

मनीषा

मनीषा