बिहार: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

बिहार: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

बिहार: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत
Modified Date: March 15, 2026 / 07:06 pm IST
Published Date: March 15, 2026 7:06 pm IST

पटना, 15 मार्च (भाषा) बिहार के बक्सर और गयाजी जिलों में दो अलग-अलग सड़क हादसों में भारी वाहनों की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात नया भोजपुर थाना क्षेत्र में हुए विवाद के बाद एक ट्रक चालक को लॉरी ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान पंकज यादव के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मऊ जिले का निवासी था।

नया भोजपुर पुलिस चौकी प्रभारी चंदन कुमार ने कहा, ‘‘‘नो-एंट्री गेट’ खुलने के बाद आगे निकलने की होड़ में दोनों चालकों के बीच मामूली विवाद के बाद यह घटना घटी।’’

उन्होंने बताया कि घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया और उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कुमार ने कहा, ‘‘शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।’’

गयाजी जिले के बाटा मोड़ के पास एक ट्रैक्टर-ट्रेलर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान भोजपुर और मुजफ्फरपुर जिलों के आशुतोष कुमार सिंह (24) तथा रमेश कुमार (35) के रूप में हुई है, जो अदालती भर्ती परीक्षा देने वहां गए थे।

उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गयाजी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुशील कुमार ने कहा, ‘‘चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि वह नियमों के अनुसार गाड़ी चला रहा था या नहीं।’’

भाषा यासिर प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में