बिहार में बिना आवश्यक अनुमति वाले ‘डीजे’ वाहनों के खिलाफ चलेगा अभियान : मंत्री

Ads

बिहार में बिना आवश्यक अनुमति वाले ‘डीजे’ वाहनों के खिलाफ चलेगा अभियान : मंत्री

  •  
  • Publish Date - February 19, 2026 / 09:07 PM IST,
    Updated On - February 19, 2026 / 09:07 PM IST

पटना, 19 फरवरी (भाषा) बिहार सरकार राज्य में बिना अनुमति संचालित हो रहे ‘डीजे’ (बड़े म्यूजिक सिस्टम) लगे वाहनों के खिलाफ अगले 15 दिनों के भीतर व्यापक जांच अभियान चलाएगी। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने बृहस्पतिवार को विधान परिषद में यह जानकारी दी।

बजट सत्र के दौरान निर्दलीय विधान परिषद सदस्य बंशीधर ब्रजवासी के प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि जिन ‘डीजे’ वाहनों के पास आवश्यक अनुमति नहीं होगी, उन्हें संचालित होने से रोका जाएगा तथा जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी।

ब्रजवासी ने सदन में मुद्दा उठाते हुए कहा कि राज्य में कई ‘डीजे’ वाहनों की संरचना इस तरह से बदल दी गई है कि उनके पंजीकरण नंबर छिप जाते हैं। उन्होंने इसे नियमों का उल्लंघन बताया।

‘डीजे’ वाहन आमतौर पर एम्प्लीफायर, मिक्सर और अत्यधिक तेज ध्वनि उत्पन्न करने वाले स्पीकर से लैस होते हैं।

मंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग 15 दिनों के भीतर राज्यव्यापी अभियान चलाएगा और बिना अधिकृत अनुमति के म्यूजिक सिस्टम लेकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

भाषा कैलाश

शफीक

शफीक