बिहार के एक आवासीय स्कूल में लड़के का शव मिला

बिहार के एक आवासीय स्कूल में लड़के का शव मिला

बिहार के एक आवासीय स्कूल में लड़के का शव मिला
Modified Date: June 7, 2026 / 07:19 pm IST
Published Date: June 7, 2026 7:19 pm IST

मधेपुरा, सात जून (भाषा) बिहार के मधेपुरा जिले में एक आवासीय विद्यालय के परिसर में छह वर्षीय बच्चे का शव मिला। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बच्चे का शव शनिवार देर रात मुरलीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्कूल परिसर में शौचालय के पाइप से बंधा हुआ मिला।

मुरलीगंज के थाना प्रभारी (एसएचओ) नूरुल हक ने बताया, ‘शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा।’

बच्चे की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में