चिराग पासवान ने अशरफ अंसारी को विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार बनाया

चिराग पासवान ने अशरफ अंसारी को विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार बनाया

चिराग पासवान ने अशरफ अंसारी को विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार बनाया
Modified Date: June 6, 2026 / 02:24 pm IST
Published Date: June 6, 2026 2:24 pm IST

पटना, छह जून (भाषा) केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को अपनी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रवक्ता अशरफ अंसारी को बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया।

पासवान ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर यह घोषणा की, जिसमें उन्होंने अपने दिवंगत पिता के साथ अंसारी के लंबे जुड़ाव को याद किया।

बिहार की 75 सदस्यों वाली विधान परिषद की नौ सीट के लिए चुनाव होना है। जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार, जो अब राज्यसभा सदस्य हैं, द्वारा खाली की गई सीट पर भी उपचुनाव होगा।

लोजपा (राम विलास) के मैदान में उतरने के साथ, राजग उम्मीदवारों की संख्या आठ हो गई है।

शुक्रवार को, भाजपा ने अपने चार उम्मीदवारों की घोषणा की थी, जिनमें भोजपुरी कलाकार पवन सिंह भी शामिल हैं, जो विधान परिषद के लिए पहली बार चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे।

इसके अलावा, जदयू ने तीन उम्मीदवारों की घोषणा की थी, जिनमें नीतीश कुमार के बेटे निशांत भी शामिल हैं, जो पिछले महीने राज्य सरकार में मंत्री बने थे।

भाषा वैभव नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में