Govt Employees Latest News: पूरी हुई सरकारी कर्मचारियों की मांग, राज्य सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान, अब नौकरी में रहते कर सकेंगे ये काम

Ads

Govt Employees Latest News: पूरी हुई सरकारी कर्मचारियों की मांग, राज्य सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान, अब नौकरी में रहते कर सकेंगे ये काम

  •  
  • Publish Date - April 21, 2026 / 10:18 AM IST,
    Updated On - April 21, 2026 / 10:57 AM IST

Govt Employees Latest News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • अब कर्मचारी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे
  • लंबे समय से चली आ रही नाराजगी दूर होने की उम्मीद
  • सीएम सम्राट चौधरी ने आदेश रद्द कर राहत दी

पटना: Govt Employees Latest News बिहार की सम्राट सरकार ने कार्यभार संभालते ही सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने नगर विकास विभाग द्वारा जारी आदेश को वापस ले लिया है, जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया था। नगर विकास विभाग के उस विवादित आदेश को वापस लेने के बाद अब कर्मचारियों में लंबे समय से चल रहा असंतोष खत्म होने की उम्मीद है।

जानिए क्या था आदेश में

Govt Employees Latest News दरअसल, 6 अप्रैल को नगर विकास विभाग द्वारा एक आदेश जारी किया गया था। जिसमें कहा गया था कि कोई भी सरकारी कर्मचारी सेवाकाल में रहते केवल एक बार ही विभा​गीय या प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके बाद किसी अन्य परीक्षा में बैठने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी। इस आदेश के बाद कर्मचारियों में असंतोष था। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया था कि यदि कोई कर्मचारी इस नियम का उल्लंघन करता है, तो उसे नौकरी छोड़नी पड़ सकती है। कई कर्मचारी संगठनों ने भी इस फैसले पर आपत्ति जताई और इसे खत्म करने की मांग भी की थी। लेकिन अब नई सरकार के गठन के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने इस आदेश को वापस ले लिया है।

कर्मचारियों में था असंतोष

इस आदेश के सामने आने के बाद राज्य भर के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों ने इसे करियर ग्रोथ के खिलाफ बताया। उनका कहना था कि इससे उनकी आगे बढ़ने की संभावनाएं खत्म हो जाएंगी। कई कर्मचारी संगठनों ने भी इस फैसले पर आपत्ति जताई और सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। मामला धीरे-धीरे प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया।

इन्हें भी पढ़े:-

पहले आदेश में क्या प्रतिबंध था?

आदेश में कहा गया था कि कर्मचारी सेवाकाल में रहते हुए केवल एक बार ही परीक्षा दे सकते हैं।

आदेश वापस लेने से कर्मचारियों को क्या फायदा होगा?

अब कर्मचारी कई प्रतियोगी या विभागीय परीक्षाओं में शामिल होकर करियर ग्रोथ कर सकेंगे।

आदेश कब जारी हुआ था?

नगर विकास विभाग ने 6 अप्रैल को यह आदेश जारी किया था।