बिहार में मुख्य सचिव ने 48 विकास परियोजनाओं की समीक्षा की
बिहार में मुख्य सचिव ने 48 विकास परियोजनाओं की समीक्षा की
पटना, 26 नवंबर (भाषा) बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को राज्य परियोजना अनुश्रवण समूह (एसपीएमजी) के परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें विभिन्न विभागों की 48 परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गयी ।
मुख्य सचिव ने विभागवार विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने जल संसाधन विभाग को निर्देश दिया कि विभाग प्रत्येक माह क्रियान्वित हो रही कम-से-कम पांच परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण सुनिश्चित करे। इसके अलावा, विभाग के अभियंताओं को एसपीएमजी पोर्टल पर सूचीबद्ध सभी परियोजनाओं का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण करने को कहा गया।
उन्होंने अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट करने तथा परियोजनाओं की प्रगति दर्शाने वाली नवीनतम जीपीएस-सक्षम तस्वीरें एसपीएमजी पोर्टल पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
भाषा कैलाश रंजन
रंजन

Facebook


