पाकिस्तान से आतंकवाद के उकसावे पर भारत को कड़ा रुख बनाए रखना चाहिए : राघवन

पाकिस्तान से आतंकवाद के उकसावे पर भारत को कड़ा रुख बनाए रखना चाहिए : राघवन

पाकिस्तान से आतंकवाद के उकसावे पर भारत को कड़ा रुख बनाए रखना चाहिए : राघवन
Modified Date: September 1, 2026 / 12:12 pm IST
Published Date: September 1, 2026 12:12 pm IST

पटना, एक सितंबर (भाषा) पाकिस्तान में भारत के पूर्व उच्चायुक्त टीसीए राघवन ने का कहना है कि पाकिस्तान से आतंकवाद के उकसावे के खिलाफ भारत को अपना कड़ा रुख कायम रखना चाहिए। साथ ही, उन्होंने पड़ोसी देशों के साथ दीर्घकालिक संवाद और संपर्क की जरूरत पर जोर दिया।

राघवन यहां लोक भवन में सोमवार को ‘पाटलिपुत्र प्रज्ञा प्रवाह’ शृंखला के तहत आयोजित पहले व्याख्यान में ‘मक्का समझौता, पाकिस्तान और भारत-पाकिस्तान संबंधों का भविष्य’ विषय पर बोल रहे थे।

पूर्व राजनयिक राघवन ने कूटनीति में ‘‘भावनाओं’’ के बजाय ‘‘व्यावहारिक और संतुलित सोच’’ अपनाने की जरूरत पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान से आतंकवाद के उकसावे के खिलाफ भारत को कड़ा रुख कायम रखना चाहिए, लेकिन साथ ही पड़ोसी देशों के साथ दीर्घकालिक संवाद और संपर्क की जरूरत को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।’’

राघवन ने कहा कि मक्का समझौता पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी अरब के बीच बढ़ते सहयोग की संभावनाएं प्रस्तुत करता है और यह क्षेत्र में अधिक स्वतंत्र एवं मजबूत सुरक्षा ढांचा स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।

उन्होंने कहा कि विदेश नीति को ‘‘जीत या हार के नजरिये से नहीं देखा जा सकता’’ और देश अपने-अपने हितों के आधार पर कई देशों के साथ संबंध बनाए रख सकते हैं।

राघवन ने कहा कि युद्ध के तेजी से बदलते स्वरूप और आधुनिक प्रौद्योगिकी के आगमन से धीरे-धीरे ‘‘शक्तिशाली और कम शक्तिशाली देशों के बीच का अंतर कम हो रहा है।’’

भाषा मनीषा वैभव

वैभव


लेखक के बारे में