IPS Transfer And New Posting: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ कई IPS अफसरों का तबादला, इन जिलों के बदले गए एसपी, देखें लिस्ट

IPS Transfer And New Posting: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ कई IPS अफसरों का तबादला, इन जिलों के बदले गए एसपी, देखें लिस्ट

IPS Transfer And New Posting: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ कई IPS अफसरों का तबादला, इन जिलों के बदले गए एसपी, देखें लिस्ट

IPS Transfer And New Posting | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 18, 2026 / 01:58 pm IST
Published Date: March 18, 2026 1:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • एक साथ छह पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया
  • प्रेरणा कुमार और राजेश कुमार को नए जिलों की जिम्मेदारी मिली
  • अजय कुमार पांडेय को एएनटीएफ का डीआईजी बनाया गया

पटना: IPS Transfer And New Posting बिहार के पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ आईपीएस समेत पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। पटना से जारी इस आदेश के बाद नए पदस्थापन लागू हो गए हैं। प्रशासनिक स्तर पर इसे अहम बदलाव माना जा रहा है।

IPS Transfer And New Posting जारी आदेश के अनुसार, चार आईपीएस एवं बिहार पुलिस सेवा के दो सहित कुल छह पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक नवगछिया की एसपी प्रेरणा कुमार को लखीसराय का नया एसपी बनाया गया है और राजेश कुमार को नवगछिया का एसपी नियुक्त किया गया है। बता दें कि राजेश कुमार पहले मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में एसपी थे।

वहीं लखीसराय के एसपी अवधेश दीक्षित को बिहार पुलिस मुख्यालय में एसपी कार्मिक-एक बनाया गया है। कटिहार के साइबर अपराध डीएसपी रामकृष्णा को पटना के बाढ़ का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-एक (एसडीपीओ) बनाया गया है। वहीं बाढ़ एसडीपीओ के पद पर रहे आनंद कुमार सिंह को पटना उच्च न्यायालय सुरक्षा का डीएसपी बनाया गया है।

इसके अलावा अजय कुमार पांडेय को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अब मद्य निषेध एवं एएनटीएफ का डीआईजी बनाया गया है। इससे पहले वे निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में डीआईजी थे।

क्रमांक अधिकारी का नाम वर्तमान/नई पोस्टिंग पिछली पोस्टिंग
1 प्रेरणा कुमार एसपी, लखीसराय एसपी, नवगछिया
2 राजेश कुमार एसपी, नवगछिया एसपी, मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो
3 अवधेश दीक्षित एसपी कार्मिक-एक, बिहार पुलिस मुख्यालय एसपी, लखीसराय
4 रामकृष्णा एसडीपीओ-1, बाढ़ (पटना) डीएसपी, साइबर अपराध, कटिहार
5 आनंद कुमार सिंह डीएसपी, पटना उच्च न्यायालय सुरक्षा एसडीपीओ, बाढ़ (पटना)
6 अजय कुमार पांडेय डीआईजी, मद्य निषेध एवं एएनटीएफ डीआईजी, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।