DIG Har Kishore Rai Road Accident: सीनियर IPS ऑफिसर भीषण सड़क हादसे का शिकार.. सीधे भैंस से जा टकराई सरकारी गाड़ी, लौट रहे थे पेशी से
खगड़िया में NH-31 पर सड़क हादसे में चंपारण रेंज के DIG हर किशोर राय और उनके सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस जांच कर रही है।
DIG Har Kishore Rai Road Accident || Image- IBC24 News Archive
- खगड़िया में DIG हर किशोर राय घायल
- सरकारी वाहन मवेशी से टकराया
- निजी अस्पताल में इलाज जारी
खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले में हुए एक सड़क हादसे में चंपारण रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) हर किशोर राय और उनके सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। (DIG Har Kishore Rai Road Accident) पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा मंगलवार शाम मानसी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हुआ।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
उसने बताया कि राय भागलपुर की एक अदालत में गवाही देने के बाद अपने घर लौट रहे थे, तभी एक भैंस कथित तौर पर उनके सरकारी वाहन के सामने आ गई। पुलिस ने बताया कि वाहन के मवेशी से टकराने के कारण उसके अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा और राय तथा उनके सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
खगड़िया के पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने कहा, ‘‘घटना की जांच शुरू कर दी गई है। (DIG Har Kishore Rai Road Accident) आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि खगड़िया शहर के एक निजी अस्पताल में राय का उपचार किया जा रहा है।
इन्हें भी पढ़ें:
पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में अमेरिकी अदालत 20 नवंबर को सुनाएगी सजा
मुंबई के कुर्ला इलाके में भूस्खलन के कारण दो लोगों की मौत की आशंका, कई अन्य फंसे
जिम्बाब्वे की करिबा झील में नौका पलटने से कम से कम 15 लोगों की मौत, 27 लापता
संवैधानिक दायरे में होने पर ही आरक्षण संबंधी मांगों पर कदम उठाएगी सरकार: फडणवीस
विशाखापत्तनम बंदरगाह पर 334.89 करोड़ रुपये के फ्लाईओवर को मंज़ूरी

Facebook


