CG Gas Cylinder News: ‘तमाशा बनाकर रखे हो, लोग बेवकूफ दिख रहे हैं क्या…’, पैसे लेकर फ्री वाला गैस सिलेंडर बेच रही थी एजेंसी, विधायक ने जमकर लगाई फटकार, देखें viral video
CG Gas Cylinder News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा से बड़ी खबर आ रही है। खबर कुछ ऐसी है कि, पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिला।
bhavna bohra/ image source: IBC24
- पात्र हितग्राहियों को गैस सिलेंडर नहीं मिला
- विधायक भावना बोहरा ने कर्मचारियों को फटकार
- वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा से बड़ी खबर आ रही है। खबर कुछ ऐसी है कि, पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिला। इस मामले को लेकर विधायक भावना बोहरा ने संबंधित कर्मचारियों व अधिकारियों को फटकार लगाई। चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं।
Kawardha Gas Cylinder Issue: क्या है पूरा मामला ?
मिली जानकारी के अनुसार पूरा CG Gas Cylinder News का मामला कवर्धा जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। यहां के ठाठापुर में स्थित एक गैस एजेंसी की लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद विधायक ने सख्त रवैया अपनाया और संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई।
बता दें कि, ठाठापुर क्षेत्र के कई पात्र हितग्राहियों ने शिकायत की थी कि उन्हें लंबे समय से गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जबकि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीकृत उपभोक्ता हैं। कुछ उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा।
Kawardha Gas Cylinder Delay: एक्शन मोड में दिखीं विधायक
इसी को लेकर, विधायक भावना बोहरा एक्शन मोड में दिखीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक भावना बोहरा ने फोन पर ही गैस एजेंसी से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पात्र हितग्राहियों को किसी भी हाल में गैस सिलेंडर से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। विधायक ने निर्देश दिए कि सभी पात्र हितग्राहियों को तत्काल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं और भविष्य में ऐसी शिकायतें दोबारा न आएं।
विधायक द्वारा अधिकारियों को लगाई गई फटकार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक को गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि जरूरत पड़ी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इन्हें भी पढ़ें :-
- Durg Crime News: NSUI नेता ने पीट-पीटकर उतारा युवक को मौत के घाट, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
- CG Budget 2026: गांव, गरीब और किसानों के हित में होगा छत्तीसगढ़ बजट 2026? सदन में आने से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दिए बड़े संकेत
- Garena Free Fire Max Codes Today: अब गेमर्स की जीत होगी आसान! Free Fire Max में नए रिडीम कोड्स जारी, मुफ्त में मिलेंगे Gun Skins, कैश और सुपर रिवॉर्ड
- Bhoomika Narmada Parikrama: आज के युग की श्रवण कुमार! 9 साल की बच्ची बनी दादा-दादी का सहारा, देखें भूमिका की भक्ति ने सबको झुका दिया
- Private School Fees News: प्रदेश के 150 स्कूलों को अचानक शिक्षा विभाग ने जारी किया ये नोटिस, अभिभावकों के लिए काफी जरूरी है ये खबर, तुरंत पढ़ें

Facebook


