Muzaffarpur Road Accident News: कार और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर, मौके पर थम गई इतने लोगों की सांसे, इलाके में मची अफरा-तफरी

Ads

Muzaffarpur Road Accident News: मुजफ्फरपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई है।

  •  
  • Publish Date - May 3, 2026 / 09:57 PM IST,
    Updated On - May 3, 2026 / 10:02 PM IST

Muzaffarpur Road Accident News//Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है।
  • इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई है।
  • यह हादसा मोतीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है।

Muzaffarpur Road Accident News: मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई है। यह हादसा मोतीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है। यहां तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। इस हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने की कार सवारों को बचाने की कोशिश

मिली जानकारी के अनुसार, इस भीषण दुर्घटना में कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। (Muzaffarpur Road Accident News) प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू करने की कोशिश की, लेकिन कार की हालत इतनी खराब थी कि अंदर फंसे लोगों को बचाया नहीं जा सका।

मौके पर मची अफरातफरी

Muzaffarpur Road Accident News:  हादसे के बाद देखते ही देखते घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दर्दनाक दृश्य को देखकर हर कोई हैरान और स्तब्ध रह गया। (Muzaffarpur Road Accident News) सड़क पर चारों ओर बिखरी तबाही का मंजर दिखाई दे रहा था। इस दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा और मौके पर अफरातफरी तथा चीख-पुकार का माहौल बन गया।

इन्हे भी पढ़ें:-