Bihar Teacher Student Love Story: आधी उम्र की टीचर पर आया प्रिंसिपल का दिल, नेपाल में चुपके से रचाई शादी, वायरल हो गई दोनों की तस्वीर

Ads

Muzaffarpur में एक निजी स्कूल के 60 वर्षीय प्रिंसिपल ने 28 वर्षीय महिला शिक्षिका से नेपाल में शादी की। परिवार ने अपहरण का आरोप लगाया है, जबकि महिला का कहना है कि यह उसकी मर्जी से हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  •  
  • Publish Date - February 22, 2026 / 08:12 PM IST,
    Updated On - February 22, 2026 / 08:15 PM IST

Bihar Teacher Student Love Story / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • प्रिंसिपल और शिक्षिका ने 18 फरवरी को नेपाल के जनकपुर में शादी की।
  • महिला के परिवार ने अपहरण का आरोप लगाते हुए 7 लोगों को नामजद किया।
  • पुलिस ने मोबाइल फोन जब्त कर कॉल डिटेल की जांच शुरू की

मुजफ्फरपुर : Bihar Teacher Student Love Story बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक निजी स्कूल के 60 वर्षीय प्रिंसिपल द्वारा अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय महिला शिक्षिका के साथ नेपाल जाकर शादी करने का मामला सामने आया है। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। इस घटना ने लोगों को बिहार के चर्चित प्रोफेसर मटुकनाथ और उनकी छात्रा जूली की प्रेम कहानी की याद दिला दी है।

नेपाल में किया विवाह

जानकारी के अनुसार, स्कूल संचालक और चार बच्चों के पिता राकेश साह ने अपने ही स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका शाइस्ता परवीन से 18 फरवरी को नेपाल के जनकपुर में विवाह कर लिया। Teacher Student Love Story इस शादी के बाद युवती के भाई ने औराई थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उसकी बहन का अपहरण कर जबरन शादी कराई गई है, जिसमें प्रिंसिपल और उनके परिवार समेत कुल सात लोगों को नामजद किया गया है। हालांकि, शाइस्ता परवीन ने एक सोशल मीडिया वीडियो जारी कर दावा किया है कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

पूरे गांव में तनावपूर्ण माहौल

मामले की गंभीरता और दो समुदायों के बीच संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस ने एहतियात बरतते हुए जांच तेज कर दी है। Viral Wedding News औराई थाना प्रभारी के अनुसार, नामजद आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर कॉल डिटेल खंगाली जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल प्रशासन पूरे इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी कर रहा है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 

 

यह घटना कहाँ हुई?

यह घटना बिहार के Muzaffarpur जिले में हुई।

परिवार ने क्या आरोप लगाए हैं?

महिला के भाई ने कहा कि उसकी बहन का अपहरण कर जबरन शादी कराई गई, जिसमें प्रिंसिपल और उनके परिवार समेत सात लोग शामिल हैं।

महिला का क्या कहना है?

महिला शिक्षिका ने सोशल मीडिया वीडियो में कहा कि यह उनकी मर्जी से हुई शादी है और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।