आज से राजग का बिहार में चुनाव अभियान शुरु होगा, 24 अक्टूबर को प्रधानमंत्री की सभा: दिलीप जायसवाल

आज से राजग का बिहार में चुनाव अभियान शुरु होगा, 24 अक्टूबर को प्रधानमंत्री की सभा: दिलीप जायसवाल

आज से राजग का बिहार में चुनाव अभियान शुरु होगा, 24 अक्टूबर को प्रधानमंत्री की सभा: दिलीप जायसवाल
Modified Date: October 21, 2025 / 12:24 pm IST
Published Date: October 21, 2025 12:24 pm IST

पटना, 21 अक्टूबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने बताया कि यह अभियान मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर और कांटी विधानसभा क्षेत्रों से आरंभ होगा।

जायसवाल ने पटना में संवाददाताओं से कहा, “आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव प्रचार की शुरुआत कर रहे हैं। बहुत संगठित और पारदर्शी तरीके से राजग के पांचों घटक दल एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अक्टूबर को अपना चुनाव अभियान शुरू करेंगे। “प्रधानमंत्री मोदी जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दिन उनकी जनसभाएं समस्तीपुर और बेगूसराय में होंगी।”

जपा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, “एक ओर कांग्रेस पार्टी कर्पूरी ठाकुर को ‘जननायक’ की उपाधि से वंचित करने की कोशिश कर रही है, जबकि दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी स्वयं उनके गांव जाकर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देकर चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। यही राजग और इंडिया गठबंधन के बीच का फर्क है।”

न्होंने दावा किया कि इस बार बिहार में राजग पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में है और जनता का विश्वास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग के साथ है।

भाषा कैलाश

मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में