Sex Racket Busted In Muzaffarnagar: होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का खेल, कमरों की हालत देख पुलिस भी रह गई हैरान, एक साथ इतनी महिलाओं को किया गिरफ्तार
Sex Racket Busted In Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में होटल पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देह व्यापार के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।
Sex Racket Busted In Muzaffarnagar/Image Credit: IBC24.in
- मुजफ्फरनगर में होटल में चलाया जा रहा था देह व्यापार का धंधा।
- पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने होटल पर मारा छापा।
- पुलिस ने पांच महिलाओं और होटल संचालक को किया गिरफ्तार।
Sex Racket Busted In Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से देह व्यापार से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां, बुढ़ाना थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक होटल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। छापमार कार्रवाई के दौरान पुलिस की टीम ने पांच महिलाओं को हिरासत में लिया है और होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। हालांकि कई संदिग्ध फरार होने में सफल रहे. महिलाओं से पूछताछ करके नेटवर्क में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
लगातार मिल रही थी अवैध धंधे की सूचना
इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सुभाष बाबू अत्री ने बताया कि, बुढ़ाना थाना क्षेत्र में हिंद नदी पुल के पास स्थित एक एचपी पेट्रोल पंप के बगल में संचालित होटल में अनैतिक गतिविधियों के संचालन की शिकायतें मिली थीं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि होटल की आड़ में देह व्यापार जैसे अवैध धंधे का संचालन किया जा रहा है। (Sex Racket Busted In Muzaffarnagar) इसी शिकायत के आधार पर बुढ़ाना एसडीएम कृष्णकांत विश्वकर्मा और थाना प्रभारी सुभाष बाबू अत्री के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को होटल पर अचानक छापा मारा।
नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की हो रही तलाश
थाना प्रभारी ने आगे बताया कि, छापेमारी के दौरान होटल के कमरों में आपत्तिजनक स्थितियां पाई गईं। पुलिस टीम देख वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पांच महिलाओं को हिरासत में लेकर प्राथमिक पूछताछ की। मामला संदिग्ध पाए जाने पर सभी को गिरफ्त में लिया गया और होटल संचालक आदेश सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। (Sex Racket Busted In Muzaffarnagar) होटल के रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले गए हैं। देह व्यापार से संबंधित नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- MLA Pritam Lodhi Latest News: पुलिस और SP को धमकी देने वाले भाजपा MLA की बढ़ी मुश्किलें, पार्टी ने थमाया ये नोटिस, इतने दिनों के भीतर मांगा जवाब
- Nitest Rane on Corporate Jihad: कॉर्पोरेट ऑफिसों में बैन होगा हिजाब और बुर्का? इस मंत्री ने की ये नियम लागू करने की पैरवी, ड्रेस कोड विवाद के बीच आया बड़ा बयान
- West Bengal Assembly Elections 2026: ममता बनर्जी को यहां के सीएम ने दिया ‘मीट चैलेंज’, कहा- आपसे ज्यादा FISH खाकर दिखाउंगा, चुनाव के बीच ‘माछ-भात’ को लेकर गरमाई सियासत

Facebook


