Bihar News: RJD नेता तेजस्वी यादव का बयान, “भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट बना रहे हैं, सबका हिसाब होगा”

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘‘हाईजैक’’ कर लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ‘भ्रष्ट’ अधिकारियों की मदद से चला रहे हैं।

Bihar News: RJD नेता तेजस्वी यादव का बयान, “भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट बना रहे हैं, सबका हिसाब होगा”
Modified Date: September 25, 2025 / 10:03 pm IST
Published Date: September 25, 2025 10:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आरक्षण को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 65 प्रतिशत करने की मांग
  • बीजेपी और जेडीयू को कहा आरक्षण चोर
  • नीतीश ने अति पिछड़ा वर्ग के साथ किया धोखा-मंडल

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव की अगर माने तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारतीय जनता पार्टी ने हाईजैक कर लिया है और राज्य की सरकार भी नरेंद्र मोदी और अमित शाह ही चला रहे हैं। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘‘हाईजैक’’ कर लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ‘भ्रष्ट’ अधिकारियों की मदद से चला रहे हैं।

पटना में आयोजित ‘अति पिछड़ा न्याय संकल्प’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने आरोप लगाया, ‘‘बिहार के मुख्यमंत्री होश में नहीं हैं। उन्हें भाजपा ने अपने हाईजैक कर लिया है। सरकार असल में दो लोग मोदी और शाह भ्रष्ट अधिकारियों की मदद से चला रहे हैं।’’ तेजस्वी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास बिहार के विकास के लिए कोई ठोस और मौलिक योजना या दूरदृष्टि नहीं है। उन्होंने कुमार पर कई मौकों पर उनकी विकास योजनाओं की ‘नकल’ करने का आरोप लगाया।

आरक्षण को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 65 प्रतिशत करने की मांग

राजद नेता ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 65 प्रतिशत करने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा, ‘‘महागठबंधन की पिछली सरकार ने जातीय सर्वेक्षण के आधार पर सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में वंचित वर्गों के लिए आरक्षण की सीमा 50 से बढ़ाकर 65 प्रतिशत कर दी थी, जिससे कुल आरक्षण 75 प्रतिशत तक हो गया। लेकिन भाजपा और जद(यू) के कारण यह मामला कानूनी दांवपेंच में फंस गया।’’

बीजेपी और जेडीयू को कहा आरक्षण चोर

तेजस्वी ने भाजपा और जद(यू) नेताओं पर सामाजिक न्याय के प्रयासों में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए उन्हें ‘‘आरक्षण चोर’’ कहा। उनके इस आरोप के बाद सभागार में मौजूद लोगों ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेताओं के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए और ‘‘आरक्षण चोर’’ का नया नारा उछाला। इस पर तेजस्वी ने मुस्कराते हुए कहा, ‘‘सुझाव के लिए धन्यवाद।’’ उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई अब अगले चरण में प्रवेश करेगी। तेजस्वी ने कहा, ‘‘मंडल आयोग की कई सिफारिशें अभी तक लागू नहीं हुई हैं। महागठबंधन की सरकार बनी तो उसकी सभी सिफारिशों को लागू किया जाएगा।’’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IBC24 News (@ibc24.in)

नीतीश ने अति पिछड़ा वर्ग के साथ किया धोखा-मंडल

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने भी तेजस्वी के ही स्वर में नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘सामाजिक न्याय के नाम पर नीतीश कुमार ने अति पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ धोखा किया है। वे बड़े झूठे हैं।’’ उन्होंने मुख्यमंत्री की तुलना महाभारत के पात्र ‘शिखंडी’ से करते हुए कहा कि जनता आगामी विधानसभा चुनावों में उन्हें सबक सिखाएगी और राज्य से राजग सरकार को बाहर कर देगी।

 

read more:  CG New Chief Secretary: 1994 बैच के IAS अफसर विकासशील होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव, लेंगे अमिताभ जैन की जगह, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

read more: Raipur News: मुख्यमंत्री साय से राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुलाकात, सीएम ने कहा जनता की समस्याओं को हल करने में अधिकारियों की है अहम भूमिका


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com