Nishant Kumar Allah ka Ashirwad Viral Video || Image- AI Generated File
पटना: बिहार में मंत्रीमंडल का विस्तार हो चुका हैं। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश के बेटे जो अबतक सियासत से पूरी तरफ दूर थे, उन्हें सीएम सम्राट चौधरी ने न सिर्फ अपने कैबिनेट में शामिल किया बल्कि उन्हें स्वास्थ्य जैसा भारी-भरकम मंत्रालय भी सौंप दिया हैं। (Nishant Kumar Allah ka Ashirwad Viral Video) निशांत कुमार ने चुनाव नहीं लड़ा है, बावजूद उन्हें मंत्री बनाया गया हैं। इस वजह से वह पहले ही निशाने पर है, लेकिन निशांत के ताजा वीडियो को लेकर अब भाजपा भी अपनी आपत्ति जाहिर कर सकती हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े.
दरअसल कल हुए मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद आज ज्यादातर मंत्रियों ने अपना कामकाज शुरू कर दिया है। निशांत कुमार भी मंत्रालय पहुंचे और फिर उसके बाद वह सीधे हाईकोर्ट के मजार पहुंचे। यहाँ से बाहर आने पर जब मीडिया ने उनसे बात की तो निशांत कुमार ने कहा कि, वह अल्लाह का आशीर्वाद लेने आये थे। निशांत ने आगे बताया कि, सरकार की पुरानी स्वास्थ्य योजनाएं चालू रहेंगी जबकि नई योजनाएं भी शुरू की जाएंगी।
Nishant Kumar : “I have come here to seek the blessings of Allah. All the schemes that are already running will continue” pic.twitter.com/jIXSwSwDSy
— News Algebra (@NewsAlgebraIND) May 8, 2026
गौरतलब है कि, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बृहस्पतिवार को मंत्रिमंडल विस्तार के बाद 32 नये मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। मुख्यमंत्री ने गृह, सामान्य प्रशासन, निगरानी और निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं, जिन्हें राज्य की शासन व्यवस्था की धुरी माना जाता है। (Nishant Kumar Allah ka Ashirwad Viral Video) मंत्रिमंडल विस्तार में सबसे अधिक चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की रही, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोटे से पहली बार मंत्री बने मिथिलेश तिवारी को शिक्षा विभाग दिया गया है।
विभागों के बंटवारे के अनुसार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग सौंपा गया है, जबकि उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त तथा वाणिज्य-कर विभाग मिला है। पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को कृषि विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।.
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें.
सूची के अनुसार, श्रवण कुमार को फिर से ग्रामीण विकास और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग दिया गया है। डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सौंपा गया है। लेशी सिंह को भवन निर्माण और राम कृपाल यादव को सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी मिली है। (Nishant Kumar Allah ka Ashirwad Viral Video) नीतीश मिश्रा को नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का भी प्रभार दिया गया है।