Samrat Choudhary Police Didi Scheme : बेटियों की सुरक्षा के लिए सरकार का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! स्कूल-कॉलेजों के बाहर तैनात होंगी ‘पुलिस दीदी’

Ads

लड़कियों को सुरक्षित महसूस कराने के लिए स्कूल-कॉलेज के पास ‘पुलिस दीदी’ तैनात की जाएंगी : सम्राट

  •  
  • Publish Date - June 18, 2026 / 10:08 PM IST,
    Updated On - June 18, 2026 / 10:16 PM IST

Samrat Choudhary Police Didi Scheme / Image Source

HIGHLIGHTS
  • स्कूल-कॉलेजों के बाहर तैनात होंगी ‘पुलिस दीदी’।
  • स्कूटर और मोटरसाइकिल से करेंगी गश्त।
  • महिलाओं की सुरक्षा को सरकार ने बताया सर्वोच्च प्राथमिकता।

पटना : Samrat Choudhary Police Didi Scheme :  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि महिलाओं की सुरक्षा उनकी सरकार की ‘‘सर्वोच्च प्राथमिकता’’ है और लड़कियों को सुरक्षित महसूस कराने के लिए स्कूल-कॉलेज के आसपास ‘‘पुलिस दीदी’’ तैनात की जाएंगी।सम्राट ने यह बात नवनियुक्त होमगार्ड जवानों की पासिंग आउट परेड के निरीक्षण के दौरान आयोजित एक समारोह में कही।मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राज्य के 13 करोड़ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिहार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।’’

पुलिस दीदी’ स्कूटर और मोटरसाइकिल से लैस होंगी

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी महिला आबादी, खासकर छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से हमने स्कूल-कॉलेज के आसपास ‘पुलिस दीदी’ तैनात करने का फैसला लिया है। ये ‘पुलिस दीदी’ स्कूटर और मोटरसाइकिल से लैस होंगी और सुनिश्चित करेंगी कि हमारी बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस करें।’’अप्रैल में बिहार के मुख्यमंत्री बने सम्राट के इस बयान को महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं को लेकर विपक्ष की ओर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर लगातार किए जा रहे हमलों की पृष्ठभूमि में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बिहार में सरकार का नेतृत्व करने वाले पहले भाजपा नेता

सम्राट बिहार में सरकार का नेतृत्व करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पहले नेता हैं।मुख्यमंत्री ने चुनाव जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में होमगार्ड के जवानों की भूमिका की भी सराहना की।उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान देशभर में 1.10 लाख होमगार्ड तैनात किए गए थे और मतदान इतनी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ कि कहीं भी पुनर्मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। एक साल बाद हुए बिहार विधानसभा चुनाव में भी 44,000 होमगार्ड जवानों ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’’

774 रुपये से बढ़ाकर 1,121 रुपये कर दिया गया

गृह विभाग का प्रभार संभाल रहे सम्राट ने कहा कि उनकी सरकार होमगार्ड के जवानों के कल्याण को लेकर संवेदनशील रही है। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल सितंबर में जब राजग सरकार का नेतृत्व जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार कर रहे थे, तब होमगार्ड के जवानों का मानदेय 774 रुपये से बढ़ाकर 1,121 रुपये कर दिया गया था।’’

 

इन्हें भी पढ़ें :