सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई
सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई
पटना, एक अक्टूबर (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर शुरू किये गये ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बृहस्पतिवार को अपने आधिकारिक आवास के लॉन में झाड़ू लगाई।
चौधरी ने ‘एक्स’ पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह टी-शर्ट और पैंट पहने हुए सफाई अभियान में हिस्सा लेते नजर आए।
मुख्यमंत्री ने लिखा, ‘‘ ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत मैंने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।’’
चौधरी ने इस दौरान ‘लोक सेवक आवास’ के सामने सफाई करने का भी उल्लेख किया। उनकी सरकार ने मुख्यमंत्री के दशकों पुराने आवास 1, अणे मार्ग का नाम बदलकर ‘लोक सेवक आवास’ कर दिया है।
मुख्यमंत्री ने फ्लाईदुबई के कॉकपिट में हमले में घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की सराहना की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
फ्लाईदुबई की उड़ान को कथित तौर पर दुर्घटनाग्रस्त करने के अपने सह-पायलट के प्रयास को नाकाम करते समय गंभीर रूप से घायल हुए कैप्टन स्मित मच्छार की हालत स्थिर है और सऊदी अरब के एक अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है।
मच्छार पर बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 के कॉकपिट में उनके सह-पायलट ने चाकू से हमला किया था। विमान में 174 लोग सवार थे।
चौधरी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस और असाधारण सूझबूझ के प्रतीक कैप्टन मच्छार ने संकट की घड़ी में जिस धैर्य और वीरता का परिचय दिया, वह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा, ‘‘आपका यह शौर्य और कर्तव्य के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा देता रहेगा।’’
भाषा कैलाश
देवेंद्र
देवेंद्र
लेखक के बारे में
Web Title: सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई
PATNA
और भी पढ़ें ›गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया
01 Oct 2026 | 4:10 pmविधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हुए जदयू विधायक अनंत सिंह, बगावत के संकेत
01 Oct 2026 | 2:20 pmबिहार : गंडक कई जगह उफान पर, सारण और मुजफ्फरपुर में तटबंध टूटे
01 Oct 2026 | 12:28 pmगया में सत्तू फैक्टरी में आग, छत के रास्ते सभी कामगारों को सुरक्षित निकाला गया
01 Oct 2026 | 12:16 pmबिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की
01 Oct 2026 | 12:03 amबिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त
30 Sept 2026 | 9:25 pmविधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवारों के समर्थन की प्रशांत किशोर ने की अपील
30 Sept 2026 | 8:14 pmबिहार हरित हाइड्रोजन नीति के प्रारूप को मंजूरी, 16 हजार करोड़ रुपये के निवेश की संभावना
30 Sept 2026 | 7:49 pm